सालों बाद Salman Khan के शादी वाले प्रपोजल पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज भी सलमान उन्हें…

सलमान खान का एक थोब्रैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में जूही के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं. मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे?

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मूवी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. इसके अलावा भाईजान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. 56 साल की उम्र में भी वो मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते है. उनका नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा है, लेकिन बात शादी तक पहुंच नहीं पाती. कुछ समय पहले एक्टर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कहते दिखे थे कि वो जूही चावला से शादी करना चाहते थे. अब इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सलमान खान ने जूही चावला के पिता से मांगा था उनका हाथ

दरअसल, सलमान खान का एक थोब्रैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में जूही के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा था, जूही बहुत स्वीट और बहुत प्यारी हैं. मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया. शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया. पता नहीं क्या चाहिए था उनको? शायद मैं उनकी बेटी के लायक नहीं था’.

जूही चावला का आया जवाब

जूही चावला ने सालों बाद इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. जूही ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तो सलमान ‘द सलमान’ नहीं थे जो आज हैं. एक फिल्म मेरे पास आई थी जिसमें वो लीड एक्टर थे. मैं उस समय किसी को भी ठीक से नहीं जानती थी – उसे नहीं, आमिर या इंडस्ट्री में किसी और को नहीं. कुछ कारणवश वो फिल्म नहीं कर पाई. आज भी सलमान उन्हें यह याद दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ते कि उन्होंने उनके साथ कोई फिल्म नहीं की.

Also Read: Bholaa के विलेन दीपक डोबरियाल के पास जब सिर्फ थे 7 हजार रुपये, ये लोग आए थे मदद के लिए आगे और फिर…

फिल्म दीवाना मस्ताना में कैमियो रोल था सलमान खान का

जूही चावला ने ये भी कहा की भले ही उन्होंने सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं कि, लेकिन दोनों ने साथ में कई स्टेज शो किया है. इसके अलावा सलमान का फिल्म दीवाना मस्ताना में कैमियो रोल था. वहीं, एक्टर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: महिमा चौधरी ने कीकू शारदा की कमाई को लेकर खोला राज, कपिल शर्मा जानकर हुए हैरान!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >