Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘जॉली एलएलबी 3’ का जादू, खतरे में हैं अरशद वारसी की इन फिल्मों का रिकॉर्ड्स

Jolly LLB 3 Box Office Records: सिनेमाघरों में हाल ही में ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुई है. फिल्म ने दो दिन में ही 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म के रिलीज के बाद अरशद वारसी के पुराने कई रिकॉर्ड्स टूटने की कगार पर है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: सिनेमाघरों में लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसने 20 करोड़ का कलेक्शन अपने खाते में जोड़ लिया. दो दिन में ही अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिख रही है. फिल्म के रिलीज के बाद अरशद वारसी के पुराने कई रिकॉर्ड्स टूटने की कगार पर है.

अरशद वारसी के इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स खतरे में

‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार को कोर्ट रूम में अरशद वारसी कड़ी टक्कर देते दिखे हैं. दोनों को साथ में देखकर उनके चाहने वाले काफी उत्साहित है. फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. अब अरशद की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड्स पर खतरा छाया है. आपको बताते हैं उनकी टॉप 10 फिल्में और उनके कलेक्शन के बारे में (सैक्निल्क के अनुसार)-

  1. गोलमाल अगेन- 205.69 करोड़
  2. टोटल धमाल-155.67 करोड़
  3. गोलमाल 3-106.64 करोड़
  4. डबल धमाल – 44.1 करोड़
  5. पागलपंती- 41.2 करोड़
  6. धमाल- 33.06 करोड़
  7. जॉली एलएलबी -32.43 करोड़
  8. इश्किया – 28.32 करोड़
  9. डेढ़ इश्किया- 27.24 करोड़
  10. फालतू- 25.3 करोड़

‘जॉली एलएलबी 3’ के तीसरे दिन का कलेक्शन

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: 12.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: 0.71 करोड़ रुपये

Jolly LLB 3 Total Collection: 33.46 करोड़ रुपये

अरशद वारसी की आने वाली फिल्में

अरशद वारसी की आने वाली फिल्म में ‘वेलकम टू द जंगल’ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है. इसके अलावा अरशद ‘धमाल 4’ को लेकर भी चर्चा में है.

यह भी पढ़ेंJolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने मारी लंबी छलांग, बनाया एक और रिकॉर्ड, बनी अक्षय की साल की सेकेंड बेस्ट ओपनिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >