John Abraham Birthday: 7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद जॉन ने लिया किंग खान से पंगा, 1 ही झटके में मिली 1000 करोड़ की हिट

John Abraham Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज 17 दिसंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आज हम एक्टर के करियर पर एक नजर डालते हैं.

John Abraham Birthday: बॉलीवुड के हैंडसम हंक और फिटनेस फ्रीक जाॅन अब्राहम ने इंडस्ट्री में अपने दमदार एक्टिंग के दम पर एक खास पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब जॉन अब्राहम ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि लगातार 7 फ्लॉप फिल्में दी थी. इसके बाद उनके खाते में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. यह फिल्म जॉन अब्राहम के करियर के लिए मिल का पत्थर साबित हुई. आज जॉन अब्राहम अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि एक्टर की वह कौन सी फिल्म थी.

जॉन अब्राहम की फ्लॉप फिल्में

17 दिसंबर, 1972 में जन्में जॉन अब्राहम बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है, जिनकी इंडस्ट्री में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. जॉन की साल 2018 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ‘सत्यमेव जयते’ है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद एक्टर की एक भी फिल्म दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला पाई. सत्यमेव जयते के बाद जॉन अब्राहम ने लगातार साथ फिल्में की जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पीटी थीं. इनमें रोमियो अकबर वाल्टर, बाटला हाउस, पागलपंती, मुंबई सागा, सत्यमेव जयते 2, अटैक पार्ट 1 और एक विलन रिटर्न्स का नाम शामिल है.

शाहरुख खान से किया दो-दो हाथ

जॉन अब्राहम की बैक टू बैक साथ फ्लॉप फिल्म में होने के बाद, साल 2023 में उनकी झोली में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म आई. इसका नाम ‘पठान’ है. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलन की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में वह शाहरुख खान से दो-दो हाथ करते हुए नजर आए थे. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था और फिल्म ने 1050 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. तो वहीं सिर्फ भारत में फिल्म ने 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Also Read: Vedaa OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही है जॉन अब्राहम की ‘वेदा’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >