Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

Jaat: सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट की सफलता का आंनद ले रहे हैं. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को उनकी मूवी को प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा.

Jaat: गदर 2 की शानदार सफलता के 2 साल बाद सनी देओल फिर से सिल्वर स्क्रीन पर लौट आए हैं. उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए. फिल्म को गोपीचंद मालिनेनी ने निर्देशित किया है और इसमें सनी दमदार लुक में दिखे हैं. फिल्म में वह बलबीर सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं, जो एक गांव को बेरहम राणातुंगा के आंतक से बचाते हैं. फिल्म की कमाई बढ़ रही है और मेकर्स अभी भी इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. इस बीच एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, आप लोगों ने जाट के लिए हमें ढेर सारा प्यार दिया. इस वक्त हम चड़ीगढ़ एयरपोर्ट जाना है और हमें पुणे जाना है. हमारी फ्लाइट डिले हो गई, तो एयरपोर्ट पर बैठने की जगह मैं यहां बाहर आ गया हूं, खेतों के बीच, इसका मजा लेने. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, सुकून.

वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी गदर 2 की को-स्टार और एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने लिखा, हैंडसम जाट. एक यूजर ने लिखा, सर आपकी मूवी जबरदस्त है. एक यूजर ने लिखा, ये ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है अब साउथ देखेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, जाट फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर.

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >