Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: उदयपुर में सात फेरे, बहन कृति सेनन ने उठाई नुपुर की फूलों की चादर

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने उदयपुर में अपनी हिंदू वेडिंग की पहली तस्वीरें साझा कीं. शादी में बहन कृति सेनन ने फूलों की चादर उठाई. कपल के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने इन खूबसूरत पलों पर भरपूर प्यार दिखाया.

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी कर ली है. उदयपुर में हुई इस शाही शादी की पहली झलक कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे फैंस और सेलेब्स से खूब प्यार मिल रहा है. दोनों ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें परिवार और करीबी दोस्त भी नजर आए.

सिंदूरदान के वक्त साथ दिखी बहन कृति सेनन

तस्वीरों में नुपुर और स्टेबिन मंडप में सात फेरे लेते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं. एक फोटो में स्टेबिन नुपुर के माथे पर प्यार से किस करते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में सिंदूरदान के वक्त नुपुर की बहन कृति सेनन उनके पीछे खड़ी दिखाई दीं. इस खास पल ने फैंस का दिल जीत लिया.

कृति सेनन ने थामी अपनी बहन के लिए फूलों की चादर

एक अन्य तस्वीर में कृति सेनन अपने भाइयों के साथ मिलकर नुपुर की फूलों की चादर थामे नजर आईं, जब नुपुर दुल्हन बनकर मंडप की ओर बढ़ रही थीं. आखिरी तस्वीर में दोनों परिवारों के सदस्य कपल को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दिए. शादी की तस्वीरों में पारंपरिक परिधान, सादगी और भावनाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

“तू मेरे कल का सुकून, ते आज का शुक्र”

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नुपुर और स्टेबिन ने कैप्शन लिखा, “तू मेरे कल का सुकून, ते आज का शुक्र. 11.01.2026”. इस पोस्ट पर कृति सैनन ने दिल और नजर वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की. वहीं दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाइयां दीं.

तीन दिनों का भव्य कार्यक्रम

नुपुर और स्टेबिन की शादी तीन दिनों तक चली, जिसमें मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे पारंपरिक समारोह शामिल रहे. खास बात यह रही कि कपल ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की और इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया. शादी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >