‘धुरंधर 2’ का ऐसा असर कि यामी की हो गई बोलती बंद, दिया रिव्यू

यामी गौतम ने रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ देखी. फिल्म देखकर वह काफी भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि यह बहुत खास फिल्म है और लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे. यामी ने आदित्य धर की मेहनत की भी तारीफ की.

यामी गौतम के पति आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब दर्शक ‘धुरंधर 2’ का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होगी. यामी ने थिएटर रिलीज से पहले यह फिल्म देखी और इसे देखने के बाद वे काफी भावुक हो गई. खबरें हैं कि फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो भी हो सकता है. जब उनसे 19 मार्च को रिलीज होने वाली किसी फिल्म को लेकर सवाल किया गया तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि धुरंधर से जुड़ी हर जानकारी उनके पति ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं.

धुरंधर 2 को देखकर भावुक हुईं यामी गौतम

न्यूज 18 से बात करते हुए यामी गौतम ने बताया ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद वह काफी इमोशनल हो गई थी. फिर उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने मूवी देखी, उसी दिन उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई. मुझे कुछ देखना था, लेकिन मैं वह भी नहीं देख पाई. मैं बस बाहर खूबसूरत सनसेट को देख रही थी और सोच रही थी कि जब फ्लाइट लैंड करेगी तो मैं आदित्य से क्या कहूंगी. मैं फिल्म देखकर जो महसूस कर रही थी, उसे सही तरीके से शब्दों में बताना चाहती थी.” उन्होंने आगे कहा, “आदित्य अपने दर्शकों और अपने देश से बहुत प्यार करते हैं. इस फिल्म को बनाने में उन्होंने अपनी पूरी मेहनत और दिल लगा दिया है. धुरंधर 2 ऐसा अनुभव होगी जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे.”

मार्च की शुरुआत में आएगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर मार्च के पहले हफ्ते में, लगभग 5 मार्च के आसपास जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म को पहले भाग से कहीं बड़े लेवल पर तैयार किया गया है. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज का सपोर्ट मिला है. इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह साल की सबसे बड़ी थिएटर रिलीज में से एक साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- टॉक्सिक का पहला सिंगल ‘तबाही’ 2 मार्च को होगा रिलीज, यश और कियारा के रोमांस का नया अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >