बॉर्डर 2: 36वें दिन 330 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म, जानें कुल कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 36: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 36 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. अब यह 330 करोड़ के करीब है और जल्द ही यह आंकड़ा पार कर सकती है. आइए आपको डे वाइज कलेक्शन बताते हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 36: नई फिल्मों की लंबी कतार के बावजूद डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 अब भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं. पांच हफ्ते पूरे करने के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमा तक खींचने में कामयाब हो रही है. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और 1997 की चर्चित फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. आइए आपको 36वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

36वें दिन का कलेक्शन और कुल कमाई

कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ रुपये जुटाए. अब छठे हफ्ते में पहुंच चुकी इस फिल्म ने 36वें दिन यानी छठे शुक्रवार को करीब 20 लाख रुपये की कमाई की है. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 327.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

डे वाइज कमाई

  • बॉर्डर 2 का पहला दिन- 30 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 का चौथा हफ्ता-6.6 करोड़ रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29- 0.30 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 30- 0.55 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 31- 0.7 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 32- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 33- 0.3 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 34- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 35- 0.2 लाख रुपये
  • बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 36- 0.20 लाख रुपये

बॉर्डर 2 का टोटल कलेक्शन- 327.10 करोड़ रुपये

330 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

अब फिल्म की रोजाना कमाई लाखों में सिमट गई है, लेकिन इसकी कुल कमाई लगातार बढ़ रही है. ‘बॉर्डर 2’ अब 330 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है. माना जा रहा है कि छठे वीकेंड तक यह फिल्म इस मुकाम को पार कर सकती है.

यह भी पढ़ें‘धुरंधर 2’ का ऐसा असर कि यामी की हो गई बोलती बंद, दिया रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >