Jaat: सनी देओल ने जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फाइनली तोड़ी चुप्पी, कहा- इससे जोश बढ़ता…

Jaat: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल जाट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आए. इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. हाल ही में मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई है और नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. इसी बीच अब सनी देओल ने फिल्म की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

Jaat: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट 10 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर आई और कुछ ही समय में साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई. दर्शकों ने एक्शन ड्रामा को जबरदस्त प्यार दिया. लोग ट्रक और ट्रैक्टर में भरकर थियेटर्स तक पहुंचे थे. भारत में मूवी ने 88 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. अब इस सफलता को सनी देओल सेलिब्रेट कर रहे हैं.

जाट की सुपर सफलता पर क्या बोले सनी देओल

जाट की सफलता पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, ”लोगों से बहुत प्यार मिला है. यही कह सकता हूं कि इस प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. इससे जोश बढ़ता है. इसलिए मैंने जाट की थी. इस फिल्म का किसी भी कम्यूनिटी से कोई लेना देना नहीं है. एक ऑफिसर हूं मैं जाट रेजिमेंट का. उम्मीद करता हूं कि आपको मेरी दूसरी फिल्में भी जो मैं कर रहा हूं, उसको वैसे ही प्यार देंगे, जैसे पिछली को दी है. आप लोग का मेरे ऊपर जो भरोसा है, वह बनाकर रखूंगा.”

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है जाट

सनी देओल की एक्शन थ्रिलर 5 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. यही वजह है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी दर्शक इसके एक्शन और इडली वाले सीन की जबरदस्त चर्चा कर रहे हैं.

जाट के बारे में

जाट एक रहस्यमयी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सनी ने निभाया है, जो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में पहुंचता है, जहां रणतुंगा का राज चल रहा है. वह गांव वालों का उत्पीड़न करता है. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज भी हैं.

यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Verdict Flop Or Hit: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप या हिट, ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >