Jaat Movie Trailer: सनी देओल की ‘जाट’ की ट्रेलर रिलीज डेट में बदलाव, अब इस दिन दिखेगा ढाई किलो हाथ का दम!

Jaat Movie Trailer: सनी देओल की नई एक्शन ड्रामा ‘जाट’ का एक नया प्रोमो सामने आया है. इसमें फिल्म के नए ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है. साथ ही एक्टर को फुल ऑन एक्शन अवतार में दिख सकते हैं.

Jaat Movie Trailer: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ का इन दिनों बज है. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैंस फिल्म से पहले इसके ट्रेलर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है. फिल्म के मेकर्स ने आज रविवार को इसके ट्रेलर रिलीज डेट पर एक प्रोमो शेयर करते हुए अपडेट साझा की है, जिसमें एक बार फिर सनी देओल अपने ढाई किलो हाथ का दम दिखते नजर आ रहे हैं. तो चलिए, बिना देरी के इसके ट्रेलर रिलीज डेट पर एक नजर डालते हैं.

कब रिलीज होगा जाट का ट्रेलर?

सनी देओल आखिरी बार फिल्म ‘गदर 2’ (2023) में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करके कई रिकार्ड्स अपने नाम किए थे. अब 2 साल बाद ‘जाट’ के जरिए वह अपना दमदार कमबैक करते हुए नजर आएंगे. आज पीपल मीडिया फैक्ट्री ने इस फिल्म का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके निचे कैप्शन में लिखा है, ‘धमाकेदार ट्रेलर की झलक. पूरा ट्रेलर 24 मार्च को दोपहर 12.06 बजे रिलीज होगा’. मालूम हो कि पहले फिल्म का ट्रेलर 22 मार्च को आने वाला था.

जाट स्टार कास्ट

जाट एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, रेजिना, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज और सैयामी खेर जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को प्रोड्यूस नवीन यरनेनी, रविशंकर यालामंचिली, टी. जी. विश्व प्रसाद और विवेक कुचिबोटला मिलकर कर रहे हैं.

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आमिर खान के बैनर तले तैयार हो रही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. इसके अलावा सनी पाजी के पास ‘बॉर्डर 2’ भी है.

यह भी पढ़े: Allu Arjun: 100-150 करोड़ छोड़िए, पुष्पा भाऊ ने एटली की नई फिल्म के लिए वसूली तगड़ी फीस, रकम जानकर थम जाएंगी सांसें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >