Jaat Box Office Collection Day 8: रेंगते हुए 'गदर' की सिहांसन पर कब्जा करेगी सनी देओल की 'जाट', जानें 8वें दिन का हाल

Jaat Box Office Collection Day 8: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' को अब रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं और इसी के साथ जल्द ही यह फिल्म सनी देओल की ब्लॉकबस्टर 'गदर' का बैंड बजाने को तैयार है. फिल्म ने अबतक 57.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिए है.

Jaat Box Office Collection Day 8: सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह स्टारर एक्शन ड्रामा ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल काट रही है. तो वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत पंचर नजर आ रही है. साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी. तो वहीं, फिल्म की कमाई में कभी इजाफा तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, ऐसी ही कछुए की चाल से ‘जाट’ जल्द ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. तो चलिए फिल्म के आठवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

जाट की आठवें दिन की कमाई कितनी है?

मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री की को-प्रोड्यूस इस फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुड्डा का जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिला है. वहीं, इनके अलावा फिल्म में सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बबलू पृथ्वीराज जैसे बेहतरीन कलकारों ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिलक की रिपोर्ट के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, जाट ने अपनी रिलीज के आठवें दिन 10 बजे तक 8 लाख रुपए कमा लिए हैं.

अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 5.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 3.81 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 0.08 करोड़ रुपये

जाट का टोटल कलेक्शन- 57.35 करोड़ रुपये

गदर की बजाएगी बैंड

अब जाट की कमाई को देखकर तो एक बात साफ़ है कि फिल्म इसी धीमी रफ्तार से जल्द ही सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर एक प्रेम कथा का रिकॉर्ड तोड़ेगी. मालूम हो कि गदर ने लाइफटाइम कलेक्शन 76.88 करोड़ रुपए का किया था. अबतक जाट सनी देओल की 9 सुपरहिट फिल्में जैसे बॉर्डर (39.46 करोड़) और डर (10.74 करोड़) शामिल हैं.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >