Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

Jaat Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म जाट को दमदार कहानी और उसके एक्शन सीक्वेंस की वजह से दर्शक पसंद कर रहे हैं. फिल्म में सनी से रणदीप हुड्डा लोहा लेते दिखे हैं. मूवी के 12वें दिन का कलेक्शन यहां देखिए.

Jaat Box Office Collection Day 12: सनी देओल की फिल्म जाट रिलीज के दूसरे हफ्ते भी दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी धीरे-धीरे ही बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है और इसने 60 कोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में सनी देओल को क्लासिक एक्शन हीरो वाले रोल में देखकर फैंस ने जमकर तालियां बजाई. दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर भी जाट के सामने टिक नहीं पा रही. आइए आपको जाट के 12वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

जाट के 12वें दिन का कलेक्शन

डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की जाट अपने रिलीज के दूसरे सोमवार को अच्छी कमाई करेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. पहले दो दिन मूवी ने शानदार कमाई की, फिर इसके कलेक्शन पर फुल स्टॉप सा लग गया. मूवी ने ज्यादातर दिन सिंगल डिजिट में ही कमाई की. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 12वें दिन 1.86 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म की नेट कलेक्शन 75.1 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर मेकर्स ने जाट 2 का अनाउंसमेंट कर दिया है. लगता है जल्द ही सनी देओल की फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी.

जाट जल्द करेगी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 1.86 करोड़ रुपये

जाट की कुल कमाई-  76.40 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >