Ramayana: जाट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल ने ‘रामायण’ पर तोड़ी चुप्पी, बोले- स्क्रिप्ट बहुत प्यारी…

Jaat की बंपर सफलता के बाद सनी देओल ने पहली बार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में अपने हनुमान के किरदार पर खुलकर बात की. ऐसे में जानिए कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, कौन-कौन हैं स्टारकास्ट और कब रिलीज होगी रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर रामायण.

Sunny Deol On Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. इस पौराणिक फिल्म को ‘दंगल’ फेम निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे हैं और इसका बजट 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी उतनी ही दमदार है. इसमें भगवान राम का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी और यश रावण के किरदार में होंगे. इसी बीच हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल ने पहली बार फिल्म पर खुलकर बात की है.

रामायण मूवी को लेकर पहली बार बोले सनी देओल

मूवी टॉकीज को दिए इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, ”अभी मैं फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहा हूं. जल्द ही करूंगा. दो पार्ट में फिल्म बन रही है और उम्मीद रखता हूं कि हम उसे उस तरह से बना लें, जिस तरह से लोगों को अच्छी लगे. क्योंकि पैन इंडिया फिल्म है. प्राइम फोकस फिल्म पर काम कर रहा है तो मुझे यकीन है कि उसके स्पेशल इफेक्ट्स और उसकी रिएलिटी इतनी असली लगेगी कि लोग इसे इंजॉय करेंगे.”

जाट एक्टर ने आगे रामायण के स्क्रिप्ट की तारीफ करते हुए कहा, “रामायण की स्क्रिप्ट बहुत प्यारी है. इसमें कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है. इस कहानी में खुद ही इतनी ताकत है कि अगर ईमानदारी से बनाई जाए तो दिल छू जाती है.”

फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट

रामायण दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी, जिसमें से पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर – राम, साई पल्लवी – सीता, यश – रावण (साथ ही को-प्रोड्यूसर), सनी देओल – हनुमान, रवि दुबे – लक्ष्मण, काजल अग्रवाल – मंदोदरी, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे कलाकार शामिल हैं.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल की दो फिल्में फिलहाल पाइपलाइन में हैं, जिसमें से बॉर्डर 2 की शूटिंग जोरों पर है. वहीं, लाहौर 1947, आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म पूरी हो चुकी है और जल्द रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Karisma Kapoor के एक्स पति संजय कपूर का निधन, 3 दिन पहले हो गया था मौत का पूर्वाभास? इस ट्वीट ने छोड़े कई सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >