Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया सबको हैरान, खिलाड़ी कुमार ने अपनी ही फिल्म को दी मात, जानें कलेक्शन

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 ने सिर्फ चार दिन में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दो अलग-अलग क्लाइमेक्स वाली इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और आने वाले दिनों में ये कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. महज चार दिन में ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. फिल्म में दो क्लाइमेक्स है और दोनों में किलर अलग-अलग है. फिल्म जिस स्पीड़ में आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लग रहा कि आने वाले दिनों में ये कई रिकॉर्ड तोड़ डालेगी. इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का प्रदर्शन दुनियाभर में कैसा है, आपको बताते हैं.

जानें हाउसफुल 5 ने वर्ल्डवाइड अबतक कितना कलेक्शन किया

कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार सहित कई बड़े स्टार्स हैं. दुनियाभर में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित फिल्म ने दुनियाभर में 160.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हाउसफुल 5 ने स्काई फोर्स के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. जहां स्काई फोर्स ने वर्ल्डवाइड करीब 149 करोड़ का बिजनेस किया था, वहीं हाउसफुल 5 अब उससे आगे निकल चुकी है. अब अक्षय की फिल्म सलमान खान की सिकंदर को कड़ी टक्कर दे रही है. सिकंदर ने 184 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. जल्द ही हाउसफुल 5 इसे भी पीछे छोड़ देगी. हालांकि छावा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करने के लिए हाउसफुल को कड़ी मेहनत करनी होगी. छावा ने दुनियाभर में 807.88 करोड़ का कलेक्शन किया था.

भारत में हाउसफुल 5 ने कितनी कमाई की

  • Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32.5 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 100.5 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >