Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में भारी गिरावट, कमल हासन की ठग लाइफ फ्लॉप, देखें रिपोर्ट कार्ड

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और कमल हासन की ठग लाइफ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हालांकि कॉमेडी एंटरटेनर ने बढ़त बनाते हुए एक्शन पैक्ड ड्रामा को पछाड़ दिया है. आइये जानते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Housefull 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों साउथ और बॉलीवुड की दो बिग बजट फिल्में आपस में भिड़ रही है. एक है कमल हासन की ठग लाइफ और दूसरे का नाम है हाउसफुल 5. रिलीज से पहले दोनों ही मूवीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज था, लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अक्षय कुमार की कॉमेडी एंटरटेनर जहां हर दिन नए रिकॉर्ड बनाकर धुआंधार कमाई कर रही है. वहीं ठग लाइफ की हालत टाइट हो चुकी है. यह फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गई. आइये देखते हैं छठे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट…

हाउसफुल 5 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा अभिनीत तरुण मनसुखानी की फिल्म हाउसफुल 5 ने पांचवें दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 4.6 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 105.1 करोड़ हो गया. इसने 4 दिनों की कमाई में ही जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

ठग लाइफ का शटर पूरी तरह डाउन

ठग लाइफ रिलीज के पहले सोमवार को ही बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. कमल हासन की तमिल फिल्म का निर्देशन प्रशंसित फिल्मकार मणिरत्नम ने किया है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार छठे दिन मूवी ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 0.89 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 40.09 करोड़ हो गया. यह फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि कमल हासन ने अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 हिट हुई या फ्लॉप, जानें कितना किया कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >