Housefull 5 Box Office: ‘हाउसफुल 5’ ने इस फिल्म का किया सूपड़ा साफ, अक्षय की फिल्म का तगड़ा कलेक्शन, जानें कुल कमाई

Housefull 5 Box Office: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है. इस फिल्म को यूनिक कॉन्सेप्ट के लिए सराहा गया. वहीं, ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारते हुए राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म की हालत पतली कर दी.

Housefull 5 Box Office: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को अपने अनोखे कॉन्सेप्ट की वजह से खूब पसंद आई. हालांकि अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है. वहीं, ‘हाउसफुल 5’ ने राजकुमार की मूवी की हालत टाइट कर दी है. आइए आपको 18वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

भूल चूक माफ का हो गया गेम ओवर?

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 ने भूल चूक माफी की हवा बॉक्स ऑफिस पर निकाल दी. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक कॉमेडी ने 18वें दिन करीब 0.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शाम तक थोड़ी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म ने 18 दिन में अबतक 69.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इसने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. मूवी भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी.

भूल चुक माफ ने 18 दिन में अबतक इतनी कमाई की

  • Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 18- 0.40 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 69.60 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >