Hera Pheri 3 की शूटिंग के लिए तैयार परेशान परेश रावल, अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी के साथ लौटेंगे स्क्रीन पर, कहा- घाव भर गए

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 में एक बार फिर से परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग को लेकर परेश रावल ने कहा कि शूटिंग अगले साल शुरू होगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अकेले चल पाएगा. आपको श्याम और राजू की भी जरूरत होगी.

Hera Pheri 3: फिल्म हेरा फेरी 3 का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस साल की शुरुआत में परेश रावल ने प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से अचानक बाहर होने की घोषणा की थी, जिससे फैंस चौंक गए थे. सोशल मीडिया पर लेकर इसे खूब चर्चा हुई थी. हालांकि जून में परेश रावल ने पुष्टि की कि अब सभी मतभेद दूर हो गए हैं और वे हेरा फेरी 3 में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल दिखेंगे. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में शूटिंग शेड्यूल के बारे में खुलासा किया.

हेरा फेरी 3 की शूटिंग से पहले परेश रावल बोले- पुराने घाव भर गए

परेश रावल ने न्यूज 18 शोशा को दिए गए एक इंटरव्यू में हेरा फेरी 3 को लेकर बात की. उन्होंने शूटिंग शेड्यूल को लेकर कहा, “यह काम अभी प्रगति पर है. हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.” जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म से उनके बार होने पर प्रियदर्शन के साथ उनके निजी और पेशेवर रिश्तों पर कोई असर डाला. इसपर एक्टर ने कहा, “बहुत कुछ हुआ है, लेकिन इसका असर मेरे और प्रियदर्शन के रिश्ते पर नहीं पड़ा.ऐसा रिश्ता खराब नहीं होता. सच तो यह है कि इन सब घटनाओं ने हमारे रिश्ते को और मजबूत किया है. अब हम एक-दूसरे को और बेहतर और साफ तरीके से समझते हैं. पुराने घाव भर गए हैं. हमारा रिश्ता बहुत पारदर्शी है.”

बाबूराव पर आधारित स्पिन-ऑफ पर परेश रावल ने कही ये बात

परेश रावल ने आगे कहा, “हमने (प्रियदर्शन और मैंने) बाबूराव पर आधारित स्पिन-ऑफ पर कोई चर्चा नहीं की है. एक फिल्म एक सामूहिक प्रयास होती है. एक फिल्म सबकी वजह से बनती है. मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अकेले चल पाएगा. आपको श्याम और राजू की भी जरूरत होगी.”

यह भी पढ़ेंBaaghi 4 Box Office Collection Day 11: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ 11 दिन में कितनी कमाई कर पाई? जानिए पूरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >