हेमा मालिनी ने किया मेट्रो राइड, फोटो शेयर कर कहा- मजा आ गया…

हेमा मालिनी के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस को मेट्रो और ऑटो में घूमते देखा जा सकता है. फैंस हेमा मालिनी को अचानक देखकर काफी खुश हो गए.

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है. जिसमें शोले, सीता और गीता ड्रीम गर्ल जैसी फिल्में शामिल है. अब दिग्गज अभिनेत्री को ऐसी कार छोड़ मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए देखा गया. हेमा को इस तरह अचानक देख फैंस हैरान रह गए. वो सभी अभिनेत्री के पास गए और उनके साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई. एक ट्वीट में, हेमा ने उल्लेख किया कि उन्हें कार से मुंबई के एक उपनगर दहिसर पहुंचने में दो घंटे लगे. यात्रा को ‘थकाऊ’ बताते हुए उन्होंने लिखा कि इसके बजाय मेट्रो लेने का फैसला किया और केवल आधे घंटे में अपनी मंजिल पर पहुंच गई.

हेमा मालिनी ने मेट्रो में किया सफर

अभिनेत्री से राजनेता बनीं हेमा ने अपनी हालिया मेट्रो एडवेंचर की कुछ तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मुझे आप सभी के साथ अपना अनूठा, अद्भुत अनुभव साझा करना चाहिए. कार से दहिसर पहुंचने के लिए 2 घंटे का सफर तय किया, इतना थका देने वाला! पूर्व संध्या पर मैंने मेट्रो की कोशिश करने का फैसला किया, और हे भगवान! यह कितना आनंददायक था! सच है, निर्माण के दौरान हम कठिन समय से गुजरे, लेकिन इसके लायक! 1/2 घंटे में जुहू में साफ, तेज और साफ हो गया.”


ऑटो से भी किया सफर

हेमा मालिनी ने मेट्रो के साथ अपने ऑटो के सफर का भी एक वीडियो शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, ”मेरे मेट्रो अनुभव के बाद, डीएन नगर से जुहू तक ऑटो से जाने का फैसला किया और वह भी पूरा हो गया. मैं घर पर ऑटो से उतरी और सुरक्षाकर्मी शॉक्ड रह गए… उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ! मेरे लिए एक अद्भुत, सुखद अनुभव! जनता के साथ मेट्रो में.” वीडियो में एक्ट्रेस ने गुलाबी शर्ट और सफेद पैंट्स पहने थे.


Also Read: Bholaa स्टार अजय देवगन भोजपुरी फिल्मों में भी दिखा चुके हैं दमदार एक्शन, मनोज तिवारी संग जोड़ी रही थी सुपरहिट
फैंस कर रहे कमेंट

अभिनेत्री होने के अलावा, हेमा मालिनी मथुरा से एक भाजपा सांसद और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं. एक्ट्रेस के वीडियोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”काश ड्रीम गर्ल से मिलने का मौका मुझे भी मिल जाता… आप मेरी फेवरेट हो”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”दहिसर आने के लिए धन्यवाद मैडम.. आपको और धरमजी को दहिसर में रिटायर होने के बाद शिफ्ट हो जाना चाहिए. मेरा विश्वास करो आप इसे पसंद करेंगे”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हेमा जी ने मेट्रो पर सफर करके चार चांद और लगा दिया है… यह मुंबईकरों के लिए लाइफ लाइन है और अब आपने इसे कीमती लाइफ लाइन बना दिया है… तस्वीरें साझा करने के लिए धन्यवाद”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >