Hema Malini On Rift With Dharmendra First Family: धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों के साथ हेमा मालिनी के रिश्ते को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने किसी तरह की अनबन को खारिज करते हुए परिवार को एकजुट बताया.
Hema Malini Reacts To Rift With Prakash Kaur Family: प्रकाश कौर की फैमिली संग अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और उनकी पहली फैमिली के बीच अनबन की खबरें पर रिएक्ट किया है. ई टाइम्स संग बात करते हुए इसे पूरी तरह मनगढ़ंत बताया. उन्होंने परिवार को एकजुट बताते हुए कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के साथ खुश हैं और उनके बीच किसी तरह की परेशानी नहीं है. हेमा ने अपने फैंस से यह भी अपील की कि AI के जरिए बनाई गई हर चीज पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने लोगों को ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट और कंटेंट को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी.
Hema Malini On Losing Dharmendra: धर्मेंद को खोने पर क्या बोली हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने आगे धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें अपना ‘बेहतरीन हमसफर’ बताया. उन्होंने कहा, ''धर्मेंद्र ने हमेशा हर काम में मेरा साथ दिया और डांस को जारी रखने के लिए भी इंस्पायर किया.'' धर्मेंद्र को खोने के दर्द पर बात करते हुए हेमा ने कहा कि यह दुख कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता और उन्हें उनकी बहुत याद आती है.
Hema Malini On Marriage With Dharmendra: धर्मेंद्र संग अपनी शादी पर क्या बोली हेमा मालिनी
अपनी और धर्मेंद्र की शादी को लेकर होने वाली पब्लिक स्क्रूटिनी पर भी हेमा ने बात की. उन्होंने कहा, ''हमने कभी इस बात की परवाह नहीं की. हमने अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी, उन लोगों के लिए नहीं जो हमें जज करना चाहते थे. हमने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी बिताई. शुरुआत से ही हमें पता था कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं. कोई भी इस बात को बदल नहीं सकता था.”
About Dharmendra Family: धर्मेंद्र की फैमिली के बारे में
धर्मेंद्र ने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी. दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, जबकि दो बेटियां विजेता और अजीता हैं. इसके बाद धर्मेंद्र ने 1980 में अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की. दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं.
ये भी पढ़ें: “प्रोटेस्ट करने से कोई काम नहीं होगा.”, CJP मार्च पर बोलीं हेमा मालिनी, शांतिपूर्ण बातचीत की दी सलाह
ये भी पढ़ें: Batwara 1947: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म का किया रिव्यू, बोली- नफरत से जरूरी इंसानियत है
