Harish Rai Death: नहीं रहे KGF के ‘चाचा’ हरीश राय, लंबे समय से खतरनाक बीमारी से थे पीड़ित

Harish Rai Death: कन्नड़ एक्टर हरीश राय का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह स्टेज 4 थायरॉयड कैंसर से लड़ रहे थे. ‘ओम’ और ‘KGF’ में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए मशहूर हरीश राय का इलाज बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में चल रहा था.

Harish Rai Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हरीश राय का गुरुवार को 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया. फैंस उन्हें सुपरस्टार यश की KGF के ‘चाचा’ के रूप में भी जानते हैं. एक्टर पिछले एक साल से अधिक समय से स्टेज 4 थायरॉयड कैंसर का सामना कर रहे थे.

बेंगलुरु के किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी में उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की लगातार कोशिशों और कीमोथेरेपी के बावजूद बीमारी उनके पेट और कई अन्य अंगों में फैल गई थी. जिसके बाद आज गुरुवार को वह हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कहकर चले गए.

क्या खतरनाक बीमारी के लिए यश ने की मदद?

हरीश राय अपनी बीमारी और महंगे इलाज के बारे में अक्सर सार्वजनिक रूप से बात करते रहे थे. उन्होंने बताया था कि उनके इलाज में इस्तेमाल होने वाला एक इंजेक्शन 3.55 लाख रुपये का था, जिसमें हर 63 दिनों में तीन इंजेक्शन दिए जाते थे. इसका मतलब था कि हर साइकिल का कॉस्ट लगभग 10.5 लाख रुपये था. कुछ मरीजों को इस तरह के 20 इंजेक्शन तक की आवश्यकता होती है, जिससे कुल इलाज का खर्च 70 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

इस बीच कई लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या ‘KGF’ के स्टार यश उनकी मदद कर रहे हैं. इस पर हरीश राय ने पहले ही साफ कहा था, “यश ने पहले भी मेरी मदद की है. हर बार किसी से मदद मांगना सही नहीं होता. मुझे पता है कि अगर उन्हें जरूरत का अहसास होगा, तो वह जरूर साथ खड़े होंगे.”

हरीश राय की मुख्य फिल्में

हरीश राय ने अपने करियर में कई कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया. उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं:

  • ओम
  • KGF (चैप्टर 1 और 2)
  • समारा
  • बैंगलोर अंडरवर्ल्ड
  • संजू वेड्स गीता
  • जोड़ीहक्की
  • राज बहादुर
  • नल्ला
  • स्वयंवर

फिल्म ओम में ‘डॉन राय’ और KGF में ‘चाचा’ की भूमिका ने दर्शकों के बीच उन्हें खास पहचान दिलाई. उनकी भारी आवाज, सशक्त स्क्रीन प्रेजेंस और खलनायक भूमिकाओं में गहराई ने उन्हें साउथ इंडस्ट्री में खास जगह दिलाई.

अभिनेता के निधन से कन्नड़ फिल्म जगत को गहरा दुख पहुंचा है.

यह भी पढ़ें- Laughter Chef Season 3 की वापसी पर सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह वो पल है जिसका हमें इंतजार था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >