Gadar Box Office Collection Day 5: तारा सिंह-सकीना की लवस्टोरी सिनेमाघरों में मचा रही धमाल,पांचवें दिन की कमाई

Gadar Box Office Collection Day 5: गदर: एक प्रेम कथा की री-रिलीज मेकर्स के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पांच दिनों में इतने करोड़ा का बिजनेस कर लिया है.

Gadar Box Office Collection Day 5: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा 22 साल बाद एक बार फिर थियेटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फैंस तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी को देखने जा रहे हैं. यही नहीं फिल्म के साथ-साथ उन्हें गदर 2 का टीजर भी देखने को मिल रहा है. बता दें कि गदर को 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 2001 में अपनी रिलीज के समय गदर भारतीय बॉक्स ऑफिस और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में उभरी थी.

गदर की टोटल कमाई

गदर: एक प्रेम कथा अपनी री-रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मेकर्स ने फिल्म के ग्राफिक्स को 4K में अपडेट किया. , लखनऊ और जयपुर में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया था. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन इसने 45 लाख रुपये की तगड़ी कमाई की. तीसरे दिन 55 लाख रुपये, चौथे दिन फिल्म ने देशभर में 30 लाख कमाए. अब पांचवें दिन भी इसकी धुआंधार कमाई जारी रही. सनी देओल की फिल्म ने 23 लाख का बिजनेस किया. जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.84 करोड़ हो गया.

‘गदर 2’ का टीजर

बीते दिन ‘गदर 2’ का टीजर जारी किया गया. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read: Gadar Box Office: 22 साल बाद भी दर्शकों में कम नहीं हुआ सनी देओल की फिल्म का क्रेज, 3 दिन में की इतनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >