Gadar Box Office Collection: तारा सिंह की फिल्म सिनेमाघरों में मचा रही गदर,जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

Gadar Box Office Collection Day 4: गदर: एक प्रेम कथा के री-रिलीज को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित दिखे. मुंबई, लखनऊ और जयपुर में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Gadar Box Office Collection Day 4: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा ने रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे. सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर मूवी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. 22 साल बाद मूवी को 9 जून को फिर से रिलीज किया गया. इस बार भी फैंस से इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आया है.

गदर की टोटल कमाई

गदर: एक प्रेम कथा के री-रिलीज को लेकर मेकर्स काफी उत्साहित दिखे. मुंबई, लखनऊ और जयपुर में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया. पहले दिन मूवी ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन मूवी ने 45 लाख रुपये की तगड़ी कमाई की. तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस हुआ और चौथे दिन इसने देशभर में 30 लाख कमा लिए. टोटल कमाई की बात करें तो अबतक मूवी ने 1 करोड़ 60 लाख की कमाई की है.

‘गदर 2’ का टीजर

बीते दिन ‘गदर 2’ का टीजर जारी किया गया. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Also Read: Gadar: क्या आपको याद है सनी देओल का हैडपंप उखाड़ने वाला सीन? जानें किस शहर और किस जगह पर हुआ था शूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >