Gadar Box Office: 22 साल बाद भी दर्शकों में कम नहीं हुआ सनी देओल की फिल्म का क्रेज, 3 दिन में की इतनी कमाई

Gadar Box Office Collection Day 3: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 9 जून को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच अब तक खत्म नहीं हुआ है, इसलिए तो तीन दिनों में फिल्म ने 1.30 करोड़ की कमाई कर ली है.

Gadar Box Office Collection Day 3: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर: एक प्रेम कथा, सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत, 2001 में अपनी रिलीज के समय एक ऐतिहासिक सफलता थी. फिल्म ने अपने पूरे दौर में, 5 करोड़ से अधिक टिकट बेचे, जिससे यह दुनिया की सबसे लोकप्रिय फिल्म बन गई. गदर भारतीय बॉक्स ऑफिस और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में उभरी. 22 सालों बाद, गदर फिर से 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. वो लगातार थियेटर जाकर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को देख रहे हैं.

गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाये इतने करोड़

गदर: एक प्रेम कथा ने अपने री-रिलीज़ वीकेंड में 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 लाख रुपये कमाये. दूसरे दिन इसने 45 लाख और तीसरे दिन 55 लाख रुपये का बिजनेस किया. जिस दिन गदर रिलीज होने वाली थी, उस दिन तारा सिंह कई शहरों में जाकर फिल्म के प्रमोशन करते देखे गये. बता दें कि अब जल्द ही गदर 2 भी धमाल मचाने वाली है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. आज फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हुआ, जिसमें सनी देओल एक अलग अंदाज में देखे गए.

  • पहला दिन: 30 लाख रुपये

  • दूसरा दिन: 45 लाख रुपये

  • तीसरा दिन: 55 लाख रुपये

  • कुल = 3 दिनों में 1.30 करोड़ रुपये नेट

गदर 2 11 अगस्त, को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

गदर 2: द कथा कंटीन्यूज़ 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह एनिमल और OMG2 के साथ रिलीज होगी. जेलर और भोला शंकर नाम की कुछ बड़ी क्षेत्रीय फिल्में भी इसी सप्ताह के अंत में रिलीज होंगी. फिल्म की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.

Also Read: Gadar 2 Teaser: दामाद है ये पाकिस्तान का, इनको नारियल दो… वरना, सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >