Gadar 2 की सक्सेस के बाद बदल गई है मनीष वाधवा की जिंदगी, बोले- मैं इस साल की दो सबसे...

'गदर 2' में विलेन मेजर हामिद इकबाल का किरदार मनीष वाधवा ने जिस अंदाज में निभाया है, वो काबिले-तारीफ है. गदर में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल प्ले किया था, जिसमें उनके किरदार का नाम अशरफ अली था.

गदर 2 फिल्म बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शक इसकी खूब सराहना कर रहे है. सोशल मीडिया पर गदर 2 को लेकर काफी क्रेज भी है. सनी देओल स्टारर फिल्म दूसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. मूवी में सनी के अलावा अमीषा पटेल, सिमरत कौर, उत्कर्ष शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है. मूवी में विलेन के रोल में मनीष वाधवा ने दमदार एक्टिंग की है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है. अपने किरदार को लेकर मनीष ने कई सारी बातें बताई.

मनीष वाधवा ने निभाया है गदर 2 मं विलेन का किरदार

‘गदर 2’ में विलेन मेजर हामिद इकबाल का किरदार मनीष वाधवा ने जिस अंदाज में निभाया है, वो काबिले-तारीफ है. गदर में अमरीश पुरी ने विलेन का रोल प्ले किया था, जिसमें उनके किरदार का नाम अशरफ अली था. मनीष फिल्म में अमरीश पुरी के रोल को कड़ी टक्कर देते दिख रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मनीष ने बताया कि उनके लिए साल 2023 कैसा रहा. एक्टर बताते हैं, “यह भगवान का आशीर्वाद और दर्शकों का प्यार है. ऐसा लगता है कि जिंदगी अब बदल गई है, खासकर करियर के लिहाज से. मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं कि मैं इस साल की दो सबसे बड़ी हिट फिल्मों का हिस्सा बन सका. हर जगह से मुझे कॉल आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CvK0wVsta53/?hl=en

पठान और गदर 2 को लेकर है काफी खुश

मनीष वाधवा कहते हैं, उन्होंने अपने निर्देशकों – सिद्धार्थ आनंद (पठान) और अनिल शर्मा (गदर 2) के सामने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया. “इसके अलावा, लेखन इतना बारीक था कि आपको बस वहां रहना था और समझना था कि निर्देशक मुझसे क्या चाहते हैं. मेरा मानना ​​है कि एक कलाकार अगर सेट पर खाली स्लेट लेकर जाता है तो आप उस स्लेट पर कुछ भी लिख सकता है. अगर मैं पहले से सोच के जाऊंगा, तो वो सही नहीं है.”

https://www.instagram.com/p/CvXoOSJISMH/?hl=en
Also Read: Sunny Deol Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल,फिल्में ही नहीं साइड बिजनेस से भी कमाते हैं तगड़ी रकम

मनीष वाधवा को गदर 2 में कैसे मिला था किरदार?

मनीष वाधवा को जब गदर 2 ऑफर हुई थी तब उन्हें कई लोगों ने उन्हें ये किरदार नहीं करने की सलाह दी थी. इसपर एक्टर ने बताया था, मनीष, तुम्हें रुकना चाहिए, ऐसा मत करो. 22 साल बाद आ रही है गदर 2, पता नहीं क्या होगा. अनिल शर्मा बाज़ार में सक्रिय नहीं हैं और सनी देओल हैं, उन्होंने भी हाल ही में कुछ नहीं किया है, और न ही अमीषा पटेल ने. हालांकि एक्टर ने ये किरदार किया और अब उनकी तारीफ हर जगह हो रही है. मनीष ने बताया कि उन्हें ये रोल कैसे मिली. वाधवा ने निर्देशक अनिल शर्मा से मुलाकात के बाद उनकी प्रतिक्रिया का खुलासा किया था. अनिल से उनसे कहा था, ”आपकी हिंदी अच्छी है, आपकी आवाज अच्छी है, आप बिल्कुल वैसे ही हैं जैसा मैं चाहता हूं. लेकिन, आपको पहले सनी देओल से मिलना होगा क्योंकि वह इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं कि फिल्म में खलनायक की भूमिका कौन निभाएगा.

Also Read: Gadar 2 OTT Release: ओटीटी पर इस तारीख को आ रही गदर 2! जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >