Gadar 2: तारा सिंह-सकीना के बेटे ‘जीते’ ने अपने रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- मेरे किरदार की भाषा…

गदर एक प्रेम कथा’ 2001 में आयी थी और इसमें तारा सिंह और सकीना के बेटे जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. उत्कर्ष अब बड़े हो गए है और गदर 2 की कहानी बहुत हद तक उनके ईद-गिर्द घूमेगी.

Gadar 2: ‘गदर’ हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इसमें सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है. 9 जून को फिल्म को नए वीएफएक्स के साथ 4के में फिर से रिलीज किया गया था. गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें तारा सिंह और सकीना का बेटा उत्कर्ष शर्मा बने है. उत्कर्ष ने अपने किरदार को लेकर नयी बात बतायी.

उत्कर्ष शर्मा ने कही ये बात

‘गदर एक प्रेम कथा’ 2001 में आयी थी और इसमें तारा सिंह और सकीना के बेटे जीते का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. उत्कर्ष अब बड़े हो गए है और गदर 2 की कहानी बहुत हद तक उनके ईद-गिर्द घूमेगी. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने बताया कि, फिल्म की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए, मेरे किरदार की भाषा पंजाबी है लेकिन उसे उर्दू में भी बात करनी होगी, जो गलत नहीं हो सकता.

‘मेरे लिए यह महत्वपूर्ण…’

आगे उत्कर्ष शर्मा ने बताया, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि मैं भाषा और उसकी बोली को पूरी ईमानदारी के साथ सीखूं और मुझे उम्मीद है कि यह स्क्रीन पर भी सामने आएगा. मैं दर्शकों द्वारा फिल्म देखने और उनकी ईमानदार प्रतिक्रिया पाने का इंतजार नहीं कर सकता. बता दें कि गदर 2 में उत्कर्ष की गर्लफ्रेंड के किरदार में सिमरत कौर नजर आएगी. इस बार फिल्म में कई नये चेहरे दिखेंगे.

Also Read: जुलाई का महीना होगा खास, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सहित ये मूवीज थिएटर में मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

गदर 2 कब होगी रिलीज?

अनिल शर्मा की गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ओएमजी 2 और एनिमल भी 11 अगस्त को एक साथ आने वाली है. बड़े पर्दे पर तीनों फिल्में क्लैश करेगी. वहीं, ‘गदर 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >