Gadar 2: तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल को मिली करोड़ों में फीस, अमीषा पटेल यानी सकीना ने भी चार्ज की मोटी रकम

Gadar 2 Film Starcast Fees: सनी देओल और अमीषा पटेल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि तारा सिंह और सकीना बनने के लिए स्टार्स ने कितने पैसे लिए है.

Gadar 2 Film Starcast Fees: साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. मूवी उस समय ब्लाकबस्टर रही थी. अब जल्द ही फिल्म का सीक्वल रिलीज होने वाला है. गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी. अनिल शर्मा ने पार्ट 2 में कई ट्विस्ट डाले है, जिसमें इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे और दुश्मनों से लड़ेंगे. इसके अलावा तारा सिंह के बेटे जीते की पत्नी भी होगी. फिल्म के सेट से आए दिन कई फोटोज और वीडियोज लीक होते हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देते हैं. आइये आपको बताते हैं कि फिल्म करने के लिए सभी ने कितनी फीस ली है.

सनी देओल और अमीषा पटेल ने ली इतनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल ने लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज किए है. वहीं अमीषा पटेल ने सकीना बनने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए है. तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं. उन्होंने सीक्वल में काम करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये लिया है. इसबार की फिल्म में जीते की पत्नी यानी तारा सिंह और सकीना की बहू भी होगी. ये रोल सिमरत कौर निभाएंगी. उन्होंने फिल्म के लिए 80 लाख रुपये लिए हैं, इस बार लव सिन्हा की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 60 लाख रुपये मिले है.

गदर 2 के बारे में

गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज़ अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार की कहानी थोड़ी अलग होगी. सनी पाजी बेटे के प्यार में पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. फिल्म कथित तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जायेगा.

Also Read: सनी देओल की Gadar 2 से लेकर अक्षय कुमार की Hera Pheri 3 तक, इन 7 सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >