Fact Check: क्या रूह बाबा के बाद शक्तिमान बनेंगे कार्तिक आर्यन, फैंस ने कहा- करियर बर्बाद हो जाएगा…

Fact Check: कार्तिक आर्यन को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेज हुई है कि वह जल्द ही मुकेश खन्ना के शो शक्तिमान में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. अब इस बात में कितनी सच्चाई है आइए बताते हैं.

Fact Check: मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपने पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ का टीजर रिलीज किया है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस अपने पसंदीदा शो के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. मालूम हो कि 90 के दशक के बच्चे मुकेश खन्ना को आज भी एक सुपरहीरो के रूप में देखते हैं. लेकिन अब टीजर के रिलीज होने के बाद फैंस के मन में बस यही सवाल है कि आखिर इस बार शक्तिमान का किरदार निभाएगा कौन? पहले इस किरदार के लिए एक्टर रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा था, लेकिन बीते दिन एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि की है कि वह एक्टर को शक्तिमान के रोल में नहीं देखते हैं. रणवीर सिंह का नाम साफ होने के बाद टाइगर श्रॉफ का भी नाम सामने आया. लेकिन इसे भी मुकेश खन्ना ने खारिज कर दिया. अब इस किरदार के लिए कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा तेज है. आइए बताते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है.

शक्तिमान का किरदार निभाएंगे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक्टर ने रूह बाबा का किरदार निभाया था. अब रेडिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन को शक्तिमान के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, इसपर अभी कार्तिक आर्यन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इस खबर को जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. वहीं, कुछ फैंस निराश भी हो गए हैं.

फैंस हुए नाराज

रेडिट के शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, काश कार्तिक आर्यन इस रोल के लिए मना कर दें. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक आर्यन अगर इस रोल के लिए हां करते हैं तो उनका करियर बर्बाद हो जाएगा.’

Also Read: Mukesh Khanna: शक्तिमान में रणवीर सिंह की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना ने बताया सच, अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज चौहान’ पर भी कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >