Fact Check: राशा थडानी इस क्रिकेटर को कर रही डेट? जान लें उनके बॉयफ्रेंड का नाम

Rasha Thadani Boyfriend: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को खूब इम्प्रेस करती है. उनके फोटोज मिनटो में ही वायरल हो जाते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि स्टाकिड किसे डेट कर रही हैं.

Rasha Thadani Boyfriend: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. स्टार किड ने फिल्म आजाद से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया. इस मूवी में उनका सॉन्ग ऊई अम्मा खूब वायरल हुआ. उनकी सिजलिंग अदाओं लाइमलाइट में रही. डेब्यू के अलावा, राशा अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरों से भी इंटरनेट पर धूम मचाती हैं. आइये जानते हैं कि राशा रियल लाइफ में किसे डेट कर रही हैं.

राशा थडानी इस क्रिकेटर को कर रही है डेट

सोशल मीडिया पर ऐसी रूमर्स उड़ रही है कि राशा थडानी टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव को डेट कर रही हैं. दरअसल कुलदीप ने स्टारकिड की कुछ फोटोज लाइक की. जिसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स वायरल होने लगी. यूजर्स कह रहे हैं कि क्या इन्हें भी क्रिकेटर से ही प्यार तो नहीं हो गया है. हालांकि इस खबर की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है.

पढ़ाई के साथ एक्टिंग कर रही हैं राशा

राशा फिलहाल छोटी हैं और अपनी पढ़ाई और एक्टिंग दोनों को मैंनेज कर रही हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें स्टारकिड को पढ़ाई करते हुए देखा गया. क्लिप में, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी लाइनों के साथ तैयार हैं, तो राशा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “पढ़ रही हूं… 10 दिनों से भी कम समय में मेरे बोर्ड हैं. मेरा पहला पेपर भूगोल है.”

राशा की फिल्म आजाद के बारे में

वहीं राशा की फिल्म आजाद की बात करें तो यह अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से निर्मित है. इसमें राशा के अलावा अजय देवगन, अमन देवगन और डायना पेंटी है. मूवी इंसानों और जानवरों के बीच अटूट बंधन को दिखाता है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है. 80 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 3 दिनों में महज 3 करोड़ की कमाई की है.

यह भी पढ़ें- Rasha Thadani: रवीना की बेटी ने VIDEO शेयर करके दिखा दी बॉलीवुड के पीछे की सच्‍चाई, ऐसे ही फिल्म नहीं कर रहीं

यह भी पढ़ें- Rasha Thadani ने जान्हवी कपूर और सुहाना खान से तुलना किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस उनसे…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >