Esha Deol ने सालों बाद अमृता राव को थप्पड़ मारने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे कोई अफसोस नहीं…

Esha Deol: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 20 साल बाद बाद अपने और एक्ट्रेस अमृता राव के फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर हुए थप्पड़ वाले विवाद को लेकर बात की है. उन्होंने यह भी बताया उन्हें उस घटना का कोई अफसोस नहीं है.

Esha Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सेलेब्स के बीच तकरार होते रहती है, कभी अक्सर शूटिंग सेट पर सितारों के बीच तकरार की खबरें आती रहती हैं, लेकिन कुछ कंट्रोवर्सी ऐसी भी होती हैं, जो सालों बाद भी सुर्खियों में रहती हैं. साल 2005 में फिल्म ‘प्यारे मोहन’ के सेट पर हुआ एक विवाद भी इन्हीं में से एक है, जब एक्ट्रेस ईशा देओल ने अमृता राव को थप्पड़ मारा था. अब सालों बाद ईशा देओल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि उन्हें इसका बिलकुल भी अफसोस नहीं है.

क्यों ईशा देओल ने मारा अमृता राव को थप्पड़?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘प्यारे मोहन’ की शूटिंग के दौरान ईशा देओल और अमृता राव को लेकर एक खबर थी कि एक दिन अमृता ने ईशा के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल कर दिया था, जो ईशा को बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अमृता को थप्पड़ मार दिया था. अब इसपर हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक खास इंटरव्यू में ईशा देओल ने खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘जब किसी के बर्ताव से आपका सम्मान खतरे में पड़ता है, तो खुद के लिए खड़ा होना जरूरी हो जाता है. उस समय मैंने वही किया. मुझे उस पर कोई अफसोस नहीं है.’

ईशा ने आगे फिर यह भी बताया कि घटना के बाद अमृता राव ने अपनी गलती की माफी भी मांगी ली थी. ईशा ने कहा, ‘उसने माफी मांगी और मैंने उसे माफ भी कर दिया. हमारे बीच अब कोई दुश्मनी नहीं है.’ हालांकि, इसके बाद दोनों एक्ट्रेसेस ने कभी एक साथ काम नहीं किया.

सालों बाद क्यों इस मुद्दे पर की बात?

ईशा देओल ने यह भी बताया कि उन्होंने अब सालों बाद इस मुद्दे पर इसलिए बात की, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि फैंस और मीडिया किसी भी गलतफहमी में रहें, इसलिए उन्होंने खुद ही सबके सामने सच बता दिया. एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि यह घटना सिर्फ आत्म-सम्मान से जुड़ा था और इसमें कोई भी निजी दुश्मनी नहीं थी.

यह भी पढ़े: Raid 2 Advance Booking: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने मारी धांसू एंट्री, एडवांस बुकिंग में ही बजा डाले करोड़ों के ढोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >