Emergency Box Office Day 14: ठंडे बस्ते में गई कंगना की ‘इमरजेंसी’, बजट निकालना भी हुआ मुश्किल

Emergency Box Office Day 14: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ के 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. फिल्म के आकड़ो देख मालूम पड़ता है कि फिल्म 2 हफ्तों में ही ठंडे बस्ते में जा चुकी है.

Emergency Box Office Day 14: कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल नजर आ रहा है. फिल्म बजट इतनी कमाई भी नहीं कर पा रही है. अब इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 2 हफ्ते हो गए हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कुल मिलाकर फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं ‘इमरजेंसी’ के 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘इमरजेंसी’ का 14वें दिन का कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने 14वें दिन महज 17 लाख रुपये का बिजनेस किया. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमल नहीं दिखा पा रही थी, जिसके बाद अब 14 दिनों में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 17.47 करोड़ रूपए रहा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 25 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था और फिल्म 2 हफ्तों में 20 करोड़ रूपए का भी आकड़ा पार नहीं कर पाई है. आज शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. वहीं, हाल ही में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म ‘स्काई फाॅर्स’ बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में इन दोनों फिल्म से ‘इमरजेंसी’ की मुश्किलें काफी बढ़ने वाली है.

इमरजेंसी का डे वाइज कलेक्शन

  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 2.5 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 3.6 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 4.25 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 1.05 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 1 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 1 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 0.9 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 0.4 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 0.85 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 1.15 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 0.2 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 0.2 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 0.2 करोड़ रुपये
  • इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 0.17 करोड़ रुपये

इमरजेंसी टोटल कलेक्शन- 17.47 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Sky Force Box Office Day 7: सातवें दिन अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स हिट हुई या फ्लॉप? जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >