Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ थिएटर्स के बाद वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को तैयार, जानें कहां करें फिल्म एंजॉय

Dunki: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की डंकी थिएटर और ओटीटी के बाद टीवी पर रिलीज होने को तैयार है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है.

Dunki: शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ को दर्शकों ने थिएटर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी अच्छा रिस्पांस दिया, जिसके बाद अब यह फिल्म टीवी पर भी अपना हाथ आजमाने को तैयार है. राजकुमार हिरानी की निर्देशित इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की अनाउंसमेंट हो गई है. ऐसे में अगर आपने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा तो यह आपके लिए अच्छा मौके है. आइए बताते हैं कब और किस चैनल पर डंकी रिलीज होगी.

टीवी पर इस दिन रिलीज होगी डंकी

शाहरुख खान की कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘डंकी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 13 अक्टूबर को जी सिनेमा पर रात 8 बजे होगा. इसपर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के फैन पेज ने डंकी का ट्रेलर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “शाहरुख खान की इमोशनल जर्नी ‘डंकी’ अब आपके स्क्रीन पर पहली बार आ रही है.13 अक्टूबर, रविवार रात 8 बजे जी सिनेमा पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए ट्यून इन करें. इस मास्टरपीस को मिस न करें.”

Also Read: Sarfira OTT Release: अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Also Read: OTT This Week: अक्टूबर के पहले वीक में होगा फुल एंटरटेनमेंट, वीकेंड पर पॉपकॉर्न के साथ हो जाइए तैयार, लिस्ट

फिल्म के बारे में

राजकुमार हिरानी की निर्देशित डंकी में शाहरुख खान के अलावा बमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका निभा रहे है. फिल्म में आपको दोस्ती और प्यार का एक प्यारा सा सफर देखने को मिलेगा. डंकी को राजकुमार हिरानी और गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों ने फिल्म को लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >