Drishyam 3 कंफर्म, अजय देवगन जबरदस्त थ्रिल के साथ बॉक्स ऑफिस पर करेंगे राज, देखें अपडेट्स

Drishyam 3: दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि मेकर्स ने फाइनली मोस्ट अवेटेड फिल्म की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है. एक्शन थ्रिलर में अजय देवगन देवगन मुख्य भूमिका में होंगे और इसका निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे, जिन्होंने पहले दृश्यम 2 का निर्देशन किया था.

Drishyam 3: अजय देवगन की साल 2015 में रिलीज हुई दृश्यम को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. विजय सलगांवकर का किरदार, रोमांचक कहानी और उनकी एक्टिंग ने फिल्म को बड़ी हिट बना दिया. इसके बाद निर्माताओं ने 7 साल बाद सीक्वल भी रिलीज किया और यह भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. तब से, फैंस फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब ऐसा लगता है कि निर्माताओं ने फैंस की बात सुन ली है और तीसरे सीक्वल के साथ वापस आ गए हैं.

दृश्यम 3 कंफर्म

अजय देवगन के एक फैन पेज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ शेयर किए गए ऑफिशियल लेटर को शेयर किया. आइये जानते हैं इसमें क्या लिखा है.

  • पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड ने कंफर्म किया है कि दृश्यम 3 का नेतृत्व अजय देवगन करेंगे.
  • उन्होंने यह भी शेयर किया कि फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक, जिन्होंने फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग का निर्देशन किया था, तीसरे पार्ट में भी वापस आएंगे.
  • पैनोरमा स्टूडियोज ने दृश्यम फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त को जीवंत करने के लिए डिजिटल 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक प्रोडक्शन एग्रीमेंट किया है.
  • अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे

रेड 2 में होंगे जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न

अपनी मनोरंजक कहानी और अपकमिंग ट्विस्ट के लिए मशहूर फ्रैंचाइज दर्शकों के बीच पसंदीदा बन गई है. इसी बीच पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अभिनेता जुलाई-अगस्त में किसी अन्य फिल्म की तैयारी कर रहे थे, हालांकि, उन्होंने अब दृश्यम 3 को सबसे आगे रखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन को आखिरी बार रितेश देशमुख और वाणी कपूर के साथ रेड 2 में देखा गया था. यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में उतरी और काफी सफल रही.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री? कंटेंट क्रिएटर का नाम भी तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >