Do Deewane Seher Mein: कमाई में नहीं आया उछाल, वीकेंड में फीका रहा सिद्धांत-मृणाल का रोमांस

Do Deewane Seher Mein Collection Day 3: 'दो दीवाने शहर में' का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस फिलहाल धीमा बना हुआ है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म की कमाई वीकेंड पर नहीं बढ़ी. आइए तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Do Deewane Seher Mein Collection Day 3: एक्शन और मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी नयी लगी. हालांकि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में सफल नहीं हो पा रही. रिलीज के पहले रविवार को मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की. अब देखना होगा कि फिल्म वीकडेज में संभल पाती है या नहीं. आइए डे वाइज कलेक्शन आपको बताते हैं.

पहले वीकेंड में फीकी रफ्तार

डायरेक्टर रवि उदयवार की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीन दिनों में कुल कलेक्शन 4.06 करोड़ रुपये हो गया है. ये नंबर्स बता रहे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. ट्रेड जानकारों का मानना है कि वीकडेज में कमाई और नीचे जा सकती है क्योंकि पहले वीकेंड में ही फिल्म मजबूत पकड़ नहीं बना पाई.

थिएटर में ऑक्यूपेंसी

  • मॉर्निंग शो: 5.86%
  • दोपहर के शो: 14.87%
  • शाम के शो: 16.91%
  • रात के शो: 12.58%

‘दो दीवाने शहर में’ के साथ रिलीज हुई ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की टक्कर फिल्म ‘अस्सी’ से हुई है, जिसमें तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में दिखी है. हालांकि ‘दो दीवाने शहर में’ अनुभव सिन्हा की फिल्म की कमाई दोनों आस-पास ही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अस्सी ने तीन दिन में 4.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म?

दो दीवाने शहर में की ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि सिनेमा में रन पूरा करने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म के पोस्टर पर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम दिया गया है. हालांकि मेकर्स ने इस पर ऑफिशियल कुछ नहीं कहा है. वैसे हिंदी फिल्मों में थिएटर रिलीज और ओटीटी प्रीमियर के बीच करीब आठ हफ्तों का अंतर रखा जाता है. तो अब देखना होगा कि किस दिन मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ेंDo Deewane Seher Mein: दूसरे दिन फिल्म का कैसा रहा हाल? दर्शकों ने दिया कितना साथ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >