Dhurandhar Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी लंबी रेस का घोड़ा, 31वें दिन भी करोड़ों की कमाई, जानें पूरा रिपोर्ट कार्ड

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 31वें दिन भी शानदार कमाई की है. जानिए डे 31 कलेक्शन, कुल कमाई और पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Dhurandhar Box Office Collection Day 31: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के एक महीने बाद भी मजबूती से टिकी हुई है. दमदार कहानी, शानदार निर्देशन और रणवीर सिंह की पावरफुल एक्टिंग ने फिल्म को दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है. यही वजह है कि 31 दिनों बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

फिल्म ने शुरुआती हफ्तों में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया. पहले हफ्ते में जहां ‘धुरंधर’ ने 207.25 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे हफ्ते यह आंकड़ा 253.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. तीसरे और चौथे हफ्ते में कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने तीसरे हफ्ते 172 करोड़ और चौथे हफ्ते 106.5 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. अब 31वें दिन का क्या हाल है, आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

धुरंधर ने 31वें दिन भारत में कितना कमाया?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 31वें दिन (एक महीने) दोपहर 4 बजे तक फिल्म ने भारत में करीब 5.56 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये आंकड़े शुरुआती हैं और नाइट शोज के बाद इनमें बदलाव संभव है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 765.06 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘धुरंधर’ 800 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (Day Wise)

  • Day 1 – 28 Cr
  • Day 2 – 32 Cr
  • Day 3 – 43 Cr
  • Day 4 – 23.25 Cr
  • Day 5 – 27 Cr
  • Day 6 – 27 Cr
  • Day 7 – 27 Cr
  • Day 8 – 32.5 Cr
  • Day 9 – 53 Cr
  • Day 10 – 58 Cr
  • Day 11 – 30.5 Cr
  • Day 12 – 30.5 Cr
  • Day 13 – 25.5 Cr
  • Day 14 – 23.25 Cr
  • Day 15 – 22.5 Cr
  • Day 16 – 34.25 Cr
  • Day 17 – 38.5 Cr
  • Day 18 – 16.5 Cr
  • Day 19 – 17.25 Cr
  • Day 20 – 18 Cr
  • Day 21 – 25 Cr
  • Day 22 – 15 Cr
  • Day 23 – 20.5 Cr
  • Day 24 – 22.5 Cr
  • Day 25 – 10.5 Cr
  • Day 26 – 11.25 Cr
  • Day 27 – 11 Cr
  • Day 28 – 15.75 Cr
  • Day 29 – 8.75 Cr
  • Day 30 – 11.75 Cr
  • Day 31 – 5.56 Cr (Early Reports)

कुल भारत नेट कलेक्शन: 765.06 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Mahhi Vij-Jay Bhanushali Divorce: 16 साल बाद अलग हुए माही विज और जय भानुशाली, इमोशनल नोट शेयर कर कहा- इस कहानी में कोई विलेन नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >