Dhurandhar में ISI चीफ मेजर इकबाल का किरदार निभाने पर अर्जुन रामपाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उस रोल से बाहर निकलना चाहता था

Dhurandhar फिल्म में ISI चीफ मेजर इकबाल का किरदार निभाने पर अर्जुन रामपाल ने अपने अनुभव साझा किए. जानिए 26/11 से जुड़े रोल को लेकर उन्होंने क्या कहा और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

Dhurandhar: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में अर्जुन रामपाल ने ISI चीफ मेजर इकबाल का किरदार निभाया है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ा हुआ है. हाल ही में अर्जुन रामपाल ने इस किरदार को निभाने के अपने अनुभव को लेकर खुलकर बात की है.

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने स्वीकार किया कि 26/11 जैसे संवेदनशील विषय से जुड़े किरदार को निभाना उनके लिए इमोशनली बेहद मुश्किल था. उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड का रोल करते हुए उन्हें अंदर से बहुत बुरा महसूस हुआ. यही वजह थी कि शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने खुद को उस किरदार से अलग करने की कोशिश की. आइए बाकी बातें बताते हैं.

मेजर इकबाल का किरदार निभाने पर अर्जुन रामपाल

ग्रैजिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने कहा, “मैं जितनी जल्दी हो सके उस किरदार से बाहर निकलना चाहता था. इसके पीछे एक अहम वजह थी, क्योंकि यह एक बहुत जरूरी और संवेदनशील फिल्म है.”

उन्होंने आगे कहा कि किसी घटना को बाहर से देखना अलग बात होती है, लेकिन उसके पीछे की सच्चाई और प्लानिंग को समझना एक अभिनेता के लिए भावनात्मक रूप से काफी भारी हो जाता है. अर्जुन ने कहा, “जब आप अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और ऐसे किरदार को निभाते हैं, तो अंदर से बहुत बुरा लगता है. लेकिन एक अभिनेता के तौर पर यही हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम किरदार में पूरी तरह डूब जाएं.”

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है. Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 19 दिनों में ही धुरंधर ने दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. बुधवार तक फिल्म का कुल कलेक्शन 907.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की डिटेल्स

धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है, जो 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri First Review: सामने आया कार्तिक-अनन्या की फिल्म का पहला रिव्यू, टिकट बुक करने से पहले जानें देखने लायक है या नहीं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >