Dhurandhar में ‘मेजर इकबाल’ बने अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले का दर्दनाक सीन शूट करने पर किया रिएक्ट, कहा- सबसे मुश्किल

Dhurandhar में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने 26/11 आतंकी हमले के सीन को फिल्माने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल सीन था.

Dhurandhar: फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल का किरदार निभाने वाले अर्जुन रामपाल ने हाल ही में 26/11 हमले पर आधारित उस इमोशनल सीन के बारे में बात की, जिसने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा. इस सीन में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी सदमे में दिखाई देता है, जबकि अर्जुन, अक्षय खन्ना और अन्य कलाकार आतंकवादी हमले का जश्न मनाते हुए दिखाए गए हैं. आइए बताते हैं अर्जुन ने क्या कुछ कहा.

फिल्म की कास्ट को लेकर क्या बोले अर्जुन रामपाल?

अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कास्ट और टीम की तारीफ करते हुए एक लंबा नोट साझा किया. उन्होंने लिखा, “#अक्षयखन्ना तुमने कमाल कर दिया—शानदार काम. @actormaddy तुम एक जीनियस हो, तुम्हारे साथ काम करने का इंतजार है. @duttsanjay, तुम जानते हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं. जैसे हो वैसे ही रहो—बिग जप्पी.”

उन्होंने रणवीर सिंह के लिए भी खास शब्द लिखे, “जानवर के लिए भगवान का गुस्सा… और तुम हमजा के रूप में शानदार थे. तुम्हारा फोकस, लगन और किरदार में बने रहना एक खूबसूरत सफर था. तुम बेखौफ और प्यारे थे. आइस बाथ के लिए धन्यवाद—आखिरी डांस मेरा है. लव यू.”

26/11 आतंकी हमले के सीन को शूट करने पर अर्जुन का रिएक्शन

इसी पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि 26/11 जैसा दर्दनाक सीन शूट करते समय कास्ट कैसा महसूस कर रही थी. इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “दर्शक के तौर पर वो सीन बहुत भारी था—हमने रणवीर के किरदार का दर्द महसूस किया. लेकिन एक भारतीय के नजरिए से, आप सबने जब ये सीन शूट किया, तब क्या महसूस हुआ?”

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया, “मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल सीन.”

Arjun rampal reaction

एक अन्य यूजर ने लिखा कि थिएटर में सभी लोग पूरी तरह चुप हो गए थे. उन्होंने बताया, “मेरे पिता, जिन्हें शायद ही कभी कोई फिल्म पसंद आती है, उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्हें बेहद असहाय महसूस हुआ.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar में खूंखार ‘रहमान डकैत’ की ऑन-स्क्रीन पत्नी बनी सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वह बहुत ही अंडरप्ले करते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >