‘धुरंधर 2’ अब नए अंदाज में, थिएटर्स में रिलीज हुआ रिवाइज वर्जन, जानें क्या बदला

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का रिवाइज वर्जन अब सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है, जिसमें कैमरामैन वाली गलती को ठीक कर दिया गया है. रणवीर सिंह की यह फिल्म 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म 850 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

थिएटर्स में पहुंचा नया प्रिंट

बॉलीवुड हंगामा ने ट्रेड सोर्स के हवाले से लिखा कि फिल्म के मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का रिवाइज वर्जन सिनेमाघरों में भेज दिया है. देशभर के कई थिएटर्स में फिल्म का नया प्रिंट पहुंच चुका है, जिसे तुरंत स्क्रीन पर दिखाने के निर्देश दिए गए. कुछ सिनेमाघरों को यह प्रिंट शनिवार को मिला, तो कुछ को रविवार को उपलब्ध कराया गया.

इस गलती को किया गया ठीक

दरअसल, फिल्म के एक सीन में एक छोटी लेकिन नोटिसेबल गलती रह गई थी. एक एक्शन सीन के दौरान शीशे में कैमरामैन की झलक दिखाई दे रही थी, जिसे दर्शकों ने सोशल मीडिया पर पकड़ लिया. इसके बाद मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए इस गलती को सुधार दिया.

नए वर्जन में इस सीन को ठीक कर दिया गया है और अब शीशे में कैमरामैन नजर नहीं आता. माना जा रहा है कि आगे चलकर ओटीटी और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म पर भी यही अपडेटेड वर्जन रिलीज किया जाएगा.

बॉक्स ऑफिस पर कायम है जलवा

हालांकि इस छोटी सी तकनीकी गलती का फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. ‘धुरंधर 2’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से भरपूर प्यार बटोर रही है. फिल्म का एक्शन, कहानी और स्टारकास्ट फैंस को खूब पसंद आ रही है.

दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है. इसमें Ranveer Singh के साथ Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अभी भी बरकरार है और अब रिवाइज वर्जन के साथ फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >