Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने मधुर भंडारकर को किया फैन, बोले- राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्म के शुरुआती रिव्यूज में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा तारीफ मिली है. फिल्ममेकर मधुर भंडारकर में मूवी को लेकर क्या, यहां जानिए.

Dhurandhar 2: 18 मार्च को धुरंधर 2 का पेड प्रिव्यू हुआ और फिल्म ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. फिल्म के शुरुआती रिव्यूज में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा तारीफ मिली है. दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म के एक्शन और कहानी से काफी इम्प्रेस दिख रहे हैं. फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने फिल्म का रिव्यू किया है.

मधुर भंडारकर ने धुरंधर 2 को लेकर क्या कहा?

मधुर भंडारकर ने एक्स पर लिखा, “कल रात मैंने ‘धुरंधर 2’ देखा, जो 3 घंटे 49 मिनट का एक अद्भुत अनुभव था. मेरी समझ अभी भी नहीं आई कि इसे कैसे किया गया. निर्देशक आदित्य धर ने हर फ्रेम को बेहद रोमांचक बनाया है और फिल्म का रफ्तार एक सेकंड के लिए भी धीमा नहीं होती. पूरी कास्ट ने शानदार काम किया, लेकिन रणवीर सिंह एक अलग ही लेवल पर हैं. उनकी एक्टिंग अद्भुत है, वह केवल अभिनय नहीं करते, बल्कि अपने किरदार में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं. वे राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं. दोनों ‘धुरंधर’ फिल्में भारतीय सिनेमा के लिए मिसाल कायम करती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए अध्ययन का विषय बनेंगी. यह एक ऐतिहासिक मास्टरपीस है. टीम को इस कामयाबी के लिए बड़ी बधाई.”

अल्लू अर्जुन ने फिल्म का किया रिव्यू

अल्लू अर्जुन ने फिल्म को लेकर लिखा, मैंने अभी अभी धुरंधर2 देखा. देशभक्ति और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण. एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी. कई ऐसे सीन हैं जिनमें तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है. दमदार धमाका! पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई. @ActorMadhavan और सभी कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी. तकनीकी दृष्टि से भी फिल्म बहुत उम्दा है. हमारे देश में @RanveerOfficial जैसे शानदार अभिनेता होने पर गर्व है. रणवीर ने कमाल कर दिया. @AdityaDharFilms ने फिल्म को पूरी तरह सफल बनाया. हमारे देश में ऐसे प्रतिभाशाली फिल्ममेकर होना खुशी की बात है. शो ने धमाका कर दिया. एक भारतीय कहानी… अंतरराष्ट्रीय अंदाज के साथ! जय हिंद!

इन सेलेब्स ने किया फिल्म का रिव्यू

धुरंधर 2 आज यानी 19 मार्च को पूरे देश और दुनियाभर में रिलीज हो गई है. फिल्म की तारीफ शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, कार्तिक आर्यन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा ने जमकर किया.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 देखकर क्या बोले अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और प्रीति जिंटा? जानिए किसे क्या पसंद आया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >