Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग पर फिदा आलिया, काजल अग्रवाल बोलीं- रणवीर हमारे दौर के लीजेंड

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणवीर सिंह की शानदार एक्टिंग की आलिया भट्ट और काजल अग्रवाल ने जमकर तारीफ की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह ने हमजा अली माजरी और जसकीरत सिंह रंगी जैसे दमदार किरदार निभाए हैं. अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, विजय देवरकोंडा, प्रीति जिंटा, राम गोपाल वर्मा और रवि तेजा समेत कई सितारों ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट और काजल अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है.

आलिया भट्ट ने की जमकर तारीफ

आलिया भट्ट ने फिल्म देखने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जसकीरत सिंह रंगी और यह पल… सब कुछ है. डायरेक्टर और एक्टर का जादू पूरी तरह से तालमेल में नजर आता है! धुरंधर की पूरी टीम को सिनेमाघरों में इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई!”

काजल अग्रवाल ने लंबा रिव्यू किया शेयर

काजल अग्रवाल ने एक्स पर लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज… थोड़ा रुककर इसे महसूस कीजिए. रणवीर सिंह मैं अभी तक आपके इस काम से बाहर नहीं आ पाई हूं. इमोशन, इंटेंसिटी, सहजता, सच्चाई… और इसके पीछे की मेहनत साफ नजर आती है. आपका जुनून हर सीन में दिखता है. जसकीरत और हमजा का किरदार लंबे समय तक याद रहेगा. सच में आप हमारे दौर के एक लीजेंड हैं. आर माधवन सर आपकी शांत ताकत और आत्मविश्वास खासकर आखिरी पलों में देशभक्ति की भावना को गहराई से महसूस कराता है. आदित्य धर यह फिल्म सिनेमाई अनुभव का बेहतरीन उदाहरण है. अगर पहला भाग यादगार था तो दूसरा भाग और भी ज्यादा भावनात्मक और प्रभावशाली है. आपने एक नया स्तर तय किया है. शाश्वत का संगीत फिल्म का हिस्सा बनकर जीता है. पुराने गानों के नए रूप से लेकर पंजाबी फोक तक, इस बार का म्यूजिक और भी शानदार है.” उन्होंने आगे यामी गौतम और सारा अर्जुन की भी सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने अपने किरदारों को बहुत खूबसूरती से निभाया है.

यह भी पढ़ेंDhurandhar 2 ने मचाया तूफान, दुनियाभर में गदर 2 को पछाड़ा, अगला निशाना छावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >