Dharmendra Prayer Meet Controversy: धर्मेंद्र के लिए रखी गईं अलग-अलग प्रेयर मीट पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारे परिवार का निजी मामला है

Dharmendra Prayer Meet Controversy: धर्मेंद्र के निधन के बाद अलग-अलग प्रार्थना सभाओं को लेकर उठे सवालों पर हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने परिवार, राजनीति और म्यूजियम प्लान पर खुलकर बात की.

Dharmendra Prayer Meet Controversy: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के पिछले साल नवंबर में निधन के बाद उनका परिवार, करीबी दोस्त और लाखों फैंस गहरे सदमे में डूब गए थे. हालांकि, उनके निधन के बाद एक बात ने सभी का ध्यान खींचा कि आखिर क्यों धर्मेंद्र के लिए अलग-अलग जगहों पर प्रेयर मीट का आयोजन हुआ था. दरअसल, धर्म पाजी के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में पहली प्रार्थना सभा आयोजित की थी. उसी दिन धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं, ने अपने घर पर गीता पाठ का आयोजन किया. इसके बाद हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल ने 11 दिसंबर को दिल्ली में एक अलग प्रार्थना सभा रखी.

इन अलग-अलग आयोजनों को लेकर काफी चर्चाएं हुईं. यहां तक कि मशहूर लेखिका और कॉलमिस्ट शोभा डे ने दावा किया था कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके पहले परिवार ने हेमा मालिनी को अलग-थलग कर दिया था. अब इसपर खूब हेमा मालिनी ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए अलग प्रेयर मीट क्यों रखा?

TOI से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, “यह हमारे परिवार का निजी मामला है. हमने आपस में बातचीत की है. मैंने अपने घर पर प्रार्थना सभा इसलिए रखी क्योंकि मेरे लोगों का ग्रुप अलग है. दिल्ली में इसलिए आयोजन किया क्योंकि मैं राजनीति में हूं और वहां मेरे दोस्तों और सहयोगियों के लिए यह जरूरी था. मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और वहां के लोग धर्म जी के बहुत बड़े फैंस हैं, इसलिए वहां भी प्रार्थना सभा रखी. मैंने जो किया, उससे मैं संतुष्ट हूं.”

म्यूजियम में बदलेगा धर्मेंद्र का लोनावाला फार्महाउस?

जब उनसे पूछा गया कि क्या धर्मेंद्र के लोनावाला फार्महाउस को फैंस के लिए म्यूजियम में बदला जाएगा, तो हेमा मालिनी ने कहा, “मुझे लगता है कि सनी इस तरह की योजना बना रहे हैं. वह जरूर कुछ करेंगे. सब कुछ अच्छे तरीके से चल रहा है. इसलिए इस बात को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है कि दो अलग-अलग परिवार हैं. हम सब बिल्कुल ठीक हैं.”

हेमा मालिनी ने यह भी बताया कि वह अब दोबारा काम पर लौट रही हैं, क्योंकि ऐसा करने से धर्म जी खुश होते. उन्होंने कहा कि जिंदगी को आगे बढ़ाना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है.

यह भी पढ़ें- Border vs Border 2 Box Office: रिकॉर्ड तोड़ने पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कोई भी नहीं तोड़ सकता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >