Dharmendra Latest Health Update: फैंस के लिए राहत भरी खबर, धर्मेंद्र पर इलाज का हो रहा असर, सनी देओल की टीम ने दी हेल्थ अपडेट

Dharmendra Latest Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट है और उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा. अब उनके हेल्थ को लेकर सनी देओल की टीम ने अपडेट दिया है. टीम के अनुसार, एक्टर की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं.

Dharmendra Latest Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्वस्थ होने की खबरें जब से आई है, तब से फैंस उनके ठीक होने की कामना कर रहे. फिलहाल एक्टर का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है. हॉस्पिटल में देओल परिवार है और थोड़ी देर पहले ही ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी के साथ हॉस्पिटल पहुंची थी. इसके अलावा उनसे मिलने बीती रात सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा पहुंचे थे. अब उनके बेटे और एक्टर सनी देओल ने अपने पिता का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है.

धर्मेंद्र को लेकर सनी देओल की टीम ने कहा- इलाज का असर हो रहा

सनी देओल की टीम ने मंगलवार दोपहर को एक बयान जारी कर बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत अब कैसी है. बयान में बताया गया, “सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है. आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें.” इससे पहले ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. उस पोस्ट में लिखा गया कि ‘मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.’ ईशा के इस पोस्ट से फैंस को बहुत राहत मिली है. सभी फैंस अब उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे है.

इस फिल्म में नजर आएंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इंस्टा पर अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस का ट्रेलर शेयर किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आएंगे. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता श्रीराम राघवन ने बनाया है. मूवी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता – सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दिखाएगी.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >