Dharmendra Farmhouse: करोड़ों की प्रॉपर्टी के बाद भी फार्महाउस में क्यों रहते थे धर्मेंद? बॉबी देओल ने खोला था राज

Dharmendra Farmhouse: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर ने अपने घर में आखिरी सांस ली. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, लेकिन फिर भी वह अकेले फार्महाउस में रहते थे. आखिरी इसके पीछे की वजह क्या थी.

Dharmendra Farmhouse: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया. एक्टर हमारे बीच अब नहीं रहे. उनके निधन की खबर जानकर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई काफी दुखी हैं. फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बनाई और करोड़ों की संपत्ति बनाई थी. हालांकि फिर भी एक्टर मुंबई में ना रहकर अपने फार्महाउस पर रहते थे. कई लोगों को लगता है कि वह अकेले वहां पर रहते थे, लेकिन ऐसा नहीं है.

फार्महाउस में क्या अकेले रहते थे धर्मेंद्र?

धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने एबीपी लाइव के साथ इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता और मां प्रकाश कौर साथ में खंडाला स्थित फार्महाउस में रहते हैं. बॉबी ने कहा, मेरी मां भी वहां पर है. मम्मी और पापा साथ में वहां रहते हैं और वहां दोनों को अच्छा लगता है. दोनों को फार्महाउस पर रहना अच्छा लगता है. वे अब बूढ़े भी हो गए हैं, और फार्महाउस पर रहना उनके लिए सुकून भरा है. मौसम सुहाना है, खाना लाजवाब है. पापा ने वहां मानो स्वर्ग बना दिया है.

धर्मेंद्र का फार्महाउस बेहद खूबसूरत

धर्मेंद्र का खंडाला वाला फार्महाउस 100 एकड़ में फैला है. कई सालों से यहां अपनी पत्नी प्रकाश कौर के साथ रह रहते थे, लेकिन वह कभी-कभी अपने परिवार से मिलने मुंबई जाते थे. फार्महाउस में कई सारी सुविधाएं हैं, जिसमें एक रॉक गार्डन, स्विमिंग पूल और एक आलीशान बंगला है. फार्महाउस की तसवीरें वह अक्सर फैंस के साथ शेयर करते रहते थे. इसके अलावा यहां पर कई गायें और भैंसें हैं, जिनकी वह देखभाल भी करते थे. इसकी फोटोज एक्टर सोशल मीडिया पर भी शेयर करते थे.

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ

धर्मेंद्र ने दो शादी की थी. पहली शादी उन्होंने 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से की और दूसरी शादी उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की. उनके 6 बच्चे है और 13 नाती-पोते हैं. उनकी नेट वर्थ 335 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान

यह भी पढ़ें Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >