Dhamaal 4 Worldwide Box Office: नेगेटिव रिव्यूज भी नहीं रोक पाए अजय देवगन की 'धमाल 4', सिर्फ 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 50 करोड़ क्लब में एंट्री

Dhamaal 4 Worldwide Box Office: अजय देवगन की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के महज 2 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जानिए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट.

Dhamaal 4 Worldwide Box Office: अजय देवगन की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर लोगों की राय मिली-जुली रही. कई दर्शकों ने इसकी कॉमेडी की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी और VFX को कमजोर बताया. इसके बावजूद फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग थिएटर पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि 'धमाल 4' ने सिर्फ 2 दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

Dhamaal 4 Box Office Collection: दो दिनों में कितनी हुई कमाई?

Dhamaal 4 Box Office Report, PC: Sacnilk

फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन (शनिवार को) भारत में 22.50 करोड़ रुपये कमाए.अगर हम सिर्फ भारत की बात करें, तो दो दिनों में फिल्म ने कुल 36.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है. वहीं विदेशों में भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं, वहां से फिल्म ने दो दिनों में 10 करोड़ रुपये बटोरे हैं. अगर भारत और विदेश दोनों की कमाई को जोड़ दिया जाए, तो 'धमाल 4' ने पूरे वर्ल्डवाइड 53.80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

Dhamaal 4 Collection Weekend Jump: दूसरे दिन आया बड़ा उछाल

खास बात यह है कि फिल्म ने पहले दिन जितनी कमाई की थी, दूसरे दिन उसकी कमाई में 60% का बड़ा उछाल आया है. इससे यह तो साफ है कि लोग वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ हंसने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं. हालांकि, यह फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से थोड़ी पीछे रह गई है, जिसने दो दिनों में 58.50 करोड़ रुपये कमाए थे. अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म सोमवार से भी ऐसी ही कमाई कर पाती है या नहीं.

Dhamaal 4 Story and Cast: फिल्म की कहानी और इसके कलाकार

'धमाल' सीरीज की शुरुआत साल 2007 में हुई थी. इसके बाद 2011 में 'डबल धमाल' और 2019 में 'टोटल धमाल' आई थी. अब पूरे 7 साल बाद 'धमाल 4' आई है, जिसे डायरेक्टर इंद्र कुमार ने बनाया है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन और संजय मिश्रा जैसे कई बड़े और मजेदार कलाकार हैं.

फिल्म की कहानी कुछ ऐसे अजीब और लालची लोगों के बारे में है, जो एक सुनसान टापू पर छिपे खजाने को ढूंढने के लिए एक-दूसरे से रेस लगाते हैं.रास्ते में उन्हें नकली डाकू भी मिलते हैं, जिससे बहुत सारी कॉमेडी होती है.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Ending: अजय देवगन की फिल्म के आखिर में मिलेगा 'धमाल 5' का हिंट? रिलीज से पहले रिपोर्ट में दावा

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Cast Fees: अजय देवगन ने घटाई अपनी फीस, फिर भी रहे सबसे महंगे स्टार, रितेश देशमुख से रवि किशन तक किसे मिले कितने करोड़?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >