Dhadak 2 X Review Flop Or Hit: तृप्ति डिमरी की फिल्म देखकर नेटिजन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन, जानें ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप

Dhadak 2 Review Flop Or Hit: शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित और तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर धड़क 2 बस कुछ ही घंटे में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मूवी को देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. अब एक्स पर इसका रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये हिट हुई या फ्लॉप.

Dhadak 2 X Review Flop Or Hit: बॉलीवुड एक्ट्रस तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर धड़क 2, 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म साल 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है. अपनी मनोरंजक कहानी और बेहतरीन म्यूजिक की बदौलत यह रोमांटिक ड्रामा खूब चर्चा बटोर रही है. इसका लेखन और निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने किया है. मूवी में सिद्धांत और तृप्ति के अलावा जाकिर हुसैन और सौरभ सचदेव मुख्य भूमिकाओं में हैं. एक्स पर धड़क 2 का रिव्यू सामने आ गया है. आइये जानते हैं ये ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप.

तरण आदर्श ने धड़क 2 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने लिखा, ”OneWordReview… #धड़क2: जबरदस्त….रेटिंग: 3½ बेहतरीन लेखन… मनोरंजक, इमोशनल कर देने वाला दूसरा भाग… दमदार अभिनय… #धड़क2 ज्यादातर मामलों में कामयाब है… लेकिन प्रेम कहानी में वो रूह को झकझोर देने वाला साउंडट्रैक नहीं है जो पहले भाग को ऊंचा उठाता था.”

उमैर संधू ने धड़क 2 का किया रिव्यू

फिल्म क्रिटिक्स उमैर संधू ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर धड़क 2 का रिव्यू शेयर किया और फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार दिए. उनकी पोस्ट में लिखा था, “सेंसर बोर्ड की ओर से #धड़क2 का पहला रिव्यू: क्या जबरदस्त फिल्म है. #तृप्तिडिमरी और फिल्म का क्लाइमेक्स फिल्म की खासियत है. उन्होंने पूरी तरह से शो पर कब्जा कर लिया. #सिद्धांतचतुर्वेदी का अभिनय भी बहुत अच्छा है. इस रोमांचक रोमांटिक सफर का आनंद लीजिए.” धड़क 2 की अवधि 2 घंटे 2 मिनट है.”

एक्स पर धड़क 2 देखकर क्या बोले नेटिजन्स

एक्स पर धड़क 2 का रिव्यू करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”Dhadakreview- 4 stars… सामाजिक मुद्दों पर बनी एक फिल्म में दो खूबियां चाहिए, यानी कहानी कहने में साहस और अभिनय में ईमानदारी! #धड़क2 में ये दोनों खूबियां कूट-कूट कर भरी हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#धड़क2 एक सशक्त संदेश देती है, असमानता की कठोर वास्तविकताओं पर प्रकाश डालती है. #सिद्धांतचतुर्वेदी #तृप्तिडिमरी की दमदार परफॉर्मेंस है. शाजिया इकबाल ने 2025 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक पेश की है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बोल्ड.. बहादुर… लुभावनी – धड़क 2… रेटिंग-3/1/2 कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं, कुछ दिमाग पर छा जाती हैं – #धड़क2 दोनों ही करती है…”

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 First Review: हिट या फ्लॉप… त्रिप्ति डिमरी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >