Dhadak 2 Box Office Collection Day 3: धड़क 2 तीसरे दिन डगमगाई, बॉक्स ऑफिस पर संकट के बादल, कमाई ने चौंकाया

Dhadak 2 Box Office Collection Day 3: फिल्म धड़क 2 को रिलीज हुए तीन हो गए, लेकिन फिल्म के प्रदर्शन में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा. मूवी की कहानी ने दर्शकों को निराश किया और फिल्म की कमाई बहुत कम है. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

Dhadak 2 Box Office Collection Day 3: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं रहा. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित मूवी के ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन टिकट खिड़की पर भीड़ नहीं दिख रही. मूवी की कहानी काफी गंभीर है और ये साल 2018 में रिलीज हुई धड़क का सीक्वल है. सैयारा, धड़क 2 से अच्छी कमाई कर रही है. चलिए आपको धड़क 2 के तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

जानें धड़क 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, धड़क 2 ने तीसरे दिन अभी तक 0.02 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. नेट कलेक्शन मूवी ने 7.27 करोड़ रुपये का किया है. फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है और लगता है कि मूवी को बजट की लागत पार करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. ये लव स्टोरी तो सैयारा और सन ऑफ सरदार 2 की कमाई से भी पीछे चल रही है.

धड़क 2 का डे वाइज कलेक्शन

  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.35 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 0.02 करोड़

Dhadak 2 Total Box Office Collection- 7.27 करोड़

कैसा है सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, सन ऑफ सरदार 2 ने तीसरे दिन 0.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और अभी तक इसकी कुल कमाई 14.78 करोड़ रुपये हो गई है.

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 0.03 करोड़

टोटल कमाई- 14.78 करोड़

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >