Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: हिट या फ्लॉप, पहले दिन कितनी कमाई करेगी 'धड़क 2', अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से होगा तगड़ा क्लैश

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: फिल्म धड़क 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. मूवी 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है, इसकी जानकारी सामने आई है.

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: शाजिया इकबाल की ओर से निर्देशित फिल्म धड़क 2 के रिलीज होने में सिर्फ दो दिन बचे हुए है. फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में पहली बार साथ में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है. मूवी का ट्रेलर काफी दमदार था और दर्शकों ने इसे पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. 1 अगस्त को धड़क 2 के साथ अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज होगी. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिलेगा. आइए आपको पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी धड़क 2?

धड़क 2 साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क का सीक्वल है. मूवी की कहानी विधि और नीलेश की है, जो अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. सारी सामाजिक बाधाओं से दोनों कैसे लड़ते हैं, ये दिखाया गया है. सैयारा की रिलीज के बाद प्रेम कहानी की लहर की फिल्म को थोड़ा फायदा मिल सकता है. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी 4.75 से 5.25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि सैयारा को ये टक्कर दे पाती है या नहीं.

इस वजह से धड़क 2 के लिए तृप्ति डिमरी ने भरी हामी

मिड डे संग एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने किस वजह से उन्होंने धड़क 2 के लिए हां कहा. एक्ट्रेस ने कहा, मेरे लिए जो मेरा किरदार है वह सच बोलने से नहीं डरती. उस किरदार से बहुत कुछ सीखने के लिए है क्योंकि वह आपको सशक्त महसूस कराती है. मैं अंतर्मुखी रही हूं. मैंने बहुत कुछ देखा है और चीजों को फेस किया, लेकिन मैंने उनके खिलाफ अपनी आवाज कभी नहीं उठाया. मेरी जिंदगी के 30 साल तक, मैं बहुत बार चुप रही हूं. एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने किरदार विधि जैसी होना चाहती है, जो बिना किसी से डरे सच बोल पाए.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1: सैयारा की आंधी के बीच ‘सन ऑफ सरदार 2’ कर सकती है चौंकाने वाली कमाई, अजय देवगन की फिल्म दे सकती है कड़ी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >