Deva Review: सीटियां, रोमांच और जबरदस्त ट्विस्ट- शाहिद कपूर का ‘देवा’ में दमदार प्रदर्शन, मिस करना मुमकिन नहीं

Deva Review: फिल्म देवा को मनोरंजक कहानी और शाहिद कपूर के दमदार एक्टिंग के लिए सराहा जा रहा है. पहली बार शाहिद के साथ पूजा हेगड़े काम कर रही है. मूवी में दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों को इम्प्रेस किया है.

रेटिंग : 4/5
स्टार : शाहिद कपूर, पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा
डायरेक्टर : रोशन एंड्रयू

Deva Review: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर धमाकेदार अंदाज में वापस आ गए हैं. इस बार एक्टर एक दमदार पुलिस अफसर के रूप में नजर आ रहे हैं.देवा में एक्शन से भरपूर सीक्वेंस है. यह उनकी अब तक की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक है. ‘कबीर सिंह’ के फैंस को उनका यह नया अवतार जरूर पसंद आएगा, जिसमें जबरदस्त एनर्जी और मास अपील है. फिल्म की तेज रफ्तार मूवी की सबसे बड़ी ताकत है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी.

देवा देखने के दो बड़े कारण क्या है?

देवा देखने के दो और कारण हैं- शाहिद कपूर का जबरदस्त एक्टिंग और दूसरा रोशन एंड्रयूज की प्रभावी कहानी. ऐसा लगता है जैसे किसी ने विदेशी सिनेमा में प्रचलित कुछ वर्जनाओं को चुनौती देने की कोशिश की है जो भारत में आम नहीं हैं. एक थ्रिलर के रूप में, यह निश्चित रूप से रोमांच पैदा करता है. रोशन एंड्रयूज़ ने एक पल के लिए भी टेंशन कम नहीं होने दी. देवा में खूब सारे ट्विस्ट आपको बांधे रखते हैं और रहस्य से भरपूर कहानी पूरी तरह से एंगेजिंग है.

एक्शन, ड्रामा और मिस्ट्री का परफेक्ट पैकेज है देवा

देवा में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े, पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है. फिल्म का गाना ‘भसड़ मचा’ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया था और झूमने पर मजबूर कर दिया था. एनर्जी से भरे इस सॉन्ग में शाहिद ने धांसू डांस किया है. देवा एक परफेक्ट पैकेज है—एक्शन, ड्रामा और मिस्ट्री से भरपूर, जो दर्शकों को एंटरटेन करती है.

यह भी पढ़ें- Deva Review: वायलेंट लुक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिखे शाहिद कपूर, देवा देखने से पहले पढ़ें रिएक्शन

यह भी पढ़ें- Deva: शाहिद कपूर का दिखेगा फिल्म देवा में गुस्सैल अंदाज, जानें 5 बड़े कारण आखिर क्यों देखनी चाहिए ये मूवी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >