De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने बताया कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2, बोली- पहले पार्ट से ज्यादा…

De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन जल्द ही आर. माधवन के साथ दे दे प्यार दे 2 में एक बार फिर साथ नजर आएंगे. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया सीक्वल कब तक रिलीज होगी.

De De Pyaar De 2: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 2 की रिलीज का फैंस बसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीक्वल में तब्बू नजर आएंगी, लेकिन उनकी जगह आर माधवन की नई एंट्री हुई है. फिल्म की शूटिंग चल रही है. अब रकुल ने बताया कि कब तक ये रिलीज हो सकती है.

कब तक रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2

रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस संग एक सेशन रखा. इसी दौरान एक यूजर ने अपकमिंग कॉमेडी एंटरटेनर, दे दे प्यार दे 2 की रिलीज के बारे में पूछा. जवाब में, अभिनेत्री ने एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए कहा कि वह दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए उत्सुक है, क्योंकि फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा मजेदार है. अभिनेत्री ने यह भी बताया कि दे दे प्यार दे 2 अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी.

क्या होगी दे दे प्यार दे 2 की कहानी

सीक्वल में, आर माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता की भूमिका निभाएंगे और उनके कैरेक्टर और अजय की भूमिका आशीष के बीच जुगलबंदी देखने को मिलेगी. मेकर्स ने रियलिस्टिक लुक देने के लिए शूटिंग पंजाब में की है. पहली फिल्म का निर्देशन अकिव अली ने किया था, वहीं सीक्वल का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे.

Also Read- Deepika Padukone Baby Video: दीपिका की बेटी दुआ का पहला वीडियो आया सामने, नन्हें-हाथ पैर पर टिक जाएंगी नजरें

Also Read- Sukumar Director: संध्या थिएटर में हुए हादसे पर पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार ने तोड़ी अपनी चुप्पी कहा- “पिछले 3 दिन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >