De De Pyaar De 2 Box Office Records: ‘दे दे प्यार दे 2’ बनी पोस्ट-पैंडेमिक की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी ओपनर, रणबीर कपूर की ये फिल्म टॉप पर

De De Pyaar De 2: फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को रिलीज हुए तीन दिन हो गए और मूवी ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. महामारी के बाद 'दे दे प्यार दे' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म में चौथे स्थान पर आ गई है.

De De Pyaar De 2 Box Office Records: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन कोई शानदार कमाई नहीं की. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कलेक्शन बढ़ गई. उम्मीद है कि रिलीज के पहले रविवार को मूवी जमकर नोट छापेगी. महामारी के बाद सैयारा को छोड़कर किसी अन्य रोमांटिक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं की. सैयारा ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों के दिलों में बस गई. अब महामारी के बाद ‘दे दे प्यार दे’ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की लिस्ट में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म में चौथे स्थान पर आ गई है.

‘दे दे प्यार दे 2’ के नाम नया रिकॉर्ड

इस लिस्ट में सबसे आगे यानी नंबर एक पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (15.73 करोड़) है. फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने काम किया हैं. जबकि दूसरे नंबर पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (9.25 करोड़ रुपये) , तीसरे नंबर पर ‘बैड न्यूज’ (8.3 करोड़ रुपये) है और चौथे नंबर पर ‘दे दे प्यार दे 2′ (8.75 करोड़ रुपये) है.

तीसरे दिन दे दे प्यार दे 2 ने कितनी कमाई कर ली

  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1- 8.75 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2- 12.25 करोड़ रुपये
  • De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3- 1.24 करोड़ रुपये

De De Pyaar De 2 Total Collection- 22.24 करोड़ रुपये

‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अजय देवगन को कितनी मिली फीस?

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए अजय देवगन ने तगड़ी फीस ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय को फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये मिले हैं. रकुल प्रीत सिंह को फिल्म के लिए 4.5 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि आर माधव के हाथ 9 करोड़ की फीस लगी है. जावेद जाफरी को 2-3 करोड़ और गौतमी कपूर को 1 करोड़ की फीस मिली है.

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >