De De Pyaar De 2 Advance Booking Collection Day 1: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

De De Pyaar De 2 Advance Booking Collection Day 1: 14 नवंबर को फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हो रही है. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी नजर आने वाली है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कमा लिया, यहां जानिए.

De De Pyaar De 2 Advance Booking Collection Day 1: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी आशीष की है जिसे अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़की आयशा से प्यार हो जाता है. पहले आशीष उसे अपने परिवार से मिलवाने ले जाता है और अब आयशा उसे अपने पैरेंट्स से मिलवाती है. इस रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल में इस बार आर माधवन और गौतमी कपूर भी हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने एडवांस बुकिंग से कितना कमा लिया?

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2‘ ने अब तक कितनी टिकट बेच ली है, इसके बारे में आपको बताते हैं. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक 44407 टिकट कुल 9823 शोज से बेच लिए. जिसके बाद फिल्म की कमाई अभी तक 1.3 करोड़ रुपये हो गई है. ब्लॉक सीट्स मिलाकर फिल्म ने करीब 4.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि ये नंबर्स और बढ़ेंगे.

मस्ती 4 में दिखेंगे अजय देवगन

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म धमाल 4, गोलमाल 5, दृश्यम 3, शैतान 2 और मस्ती 4 में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्ती 4 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी हैं. इसके अलावा मूवी में रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नोरौजी, नतालिया जानोसजेक, शाद रंधावा और निशांत सिंह मलकानी भी हैं. अरशद वारसी, नरगिस फाखरी और तुषार कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्ती 4 में अजय एक स्पेशल रोल निभाते दिखेंगे. एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “अजय मस्ती 4 के एक सीन में नजर आ रहे हैं. यह एक मजेदार सीक्वेंस है जो अजय और इस फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट होगा. उम्मीद है कि वह फिल्म के अंत में नजर आएंगे.”

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का पहला रिव्यू आउट, मिले इतने स्टार्स, जानें कमाल या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >