Crazxy Release Date: ‘तुम्बाड’ की दादी और हस्तर ने खास अंदाज में उठाया ‘क्रेजी’ की रिलीज डेट से पर्दा, डिटेल्स जानें

Crazxy Release Date: ‘तुम्बाड’ एक्टर सोहम शाह ने अपनी फिल्म के आइकोनिक किरदार हस्तर और दादी के साथ मिलकर एक खास अंदाज में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रेजी’ की रिलीज डेट का खुलासा किया है.

Crazxy Release Date: ‘तुम्बाड’, ‘दहाड़’, ‘महारानी’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर सोहम शाह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘क्रेजी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी री-रिलीज फिल्म ‘तुम्बाड’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर कई रिकार्ड्स अपने नाम किए थे. ऐसे में अब दर्शकों को उनकी अगली मास्टरपीस फिल्म ‘क्रेजी’ का बेसब्री से इंतजार है. अब इस फिल्म की रिलीज डेट से ‘तुम्बाड’ की दादी और हस्तर ने खास अंदाज में पर्दा उठा दिया है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

यहां देखें फिल्म की रिलीज डेट अनाउंसमेंट-

कब रिलीज होगी सोहम शाह की ‘क्रेजी’?

सोहम शाह ने एक खास अंदाज में ‘तुम्बाड’ के आइकॉनिक किरदार—हस्तर, दादी और विनायक को एक ही फ्रेम में लाकर ‘क्रेजी’ की रिलीज डेट का खुलासा किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने नीचे कैप्शन में लिखा, हमारी प्यारी दादी और हस्टर ने खासतौर पर CRAZXY की रिलीज डेट की घोषणा करने के लिए एक क्रेजी तरीके से एक साथ आए हैं… क्योंकि, अब तो सब क्रेजी होने वाला है.’ इस फिल्म की रिलीज डेट 28 फरवरी 2025 है.

‘तुम्बाड 2’ को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म के अगले पार्ट यानी ‘तुम्बाड 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक्टर ने कुछ वक्त पहले एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि कर दी थी कि फिल्म पर काम जारी है. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रेजी’ भी चर्चे में है. इसे सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है. वहीं, डायरेक्ट और लिखा गिरीश कोहली ने है.

यह भी पढ़े: Mere Husband Ki Biwi OTT Release: अर्जुन और भूमि की रॉम-कॉम इस OTT पर देगी दस्तक, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >